फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Airtel ने खास रिचार्ज प्लान किया पेश, एक ही में मिलेगी पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन की सेवा

Thu, 19 Mar 2020 02:40 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Airtel Launch One Airtel Plan Offers broadband postpaid dth and landline service in one pack
airtel
टेलीकॉम कंपनी एरटेल ने जियो, बीएसएनएल और वोडाफोन-आइडिया को कड़ी टक्कर देने के लिए एक खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान का नाम वन एयरटेल (One Airtel) है। इस पैक में यूजर्स को एक साथ पोस्टपेड, ब्रॉडबैंड, डीटीएच और लैंडलाइन की सेवा मिलेगी। अब तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने इस तरह का रिचार्ज पैक बाजार में नहीं उतारा है। तो आइए जानते हैं वन एयरटेल प्लान के बारे में विस्तार से...
Airtel Launch One Airtel Plan Offers broadband postpaid dth and landline service in one pack
airtel
One Airtel प्लान क्या है
अब तक एयरटेल के उपभोक्ताओं को एयटेल डिजिटल टीवी और ब्रॉडबैंड के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें वन एयरटेल प्लान में यह सेवाएं मिलेंगी। साथ ही कंपनी ने प्लान को लेकर एक पोस्टर जारी किया है, जिसके मुताबिक यूजर्स को एक पैक में एक बिल, एक कॉल सेंटर और जीरो स्विचिंग चार्ज जैसी खास सेवाएं मिलेंगी।
Airtel Launch One Airtel Plan Offers broadband postpaid dth and landline service in one pack
AIRtel
One Airtel प्लान के फायदें 
उपभोक्ताओं को इस प्लान में पोस्टपेड प्लान (अनलिमिटेड कॉल और 85 जीबी डाटा रोलओवर के साथ) की सुविधा, 500 रुपये का एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी चैनल पैक और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग वाली लैंडलाइन सेवा भी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Airtel Launch One Airtel Plan Offers broadband postpaid dth and landline service in one pack
airtel
One Airtel प्लान की कीमत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने बाजार में दो वन एयरटेल प्लान उतारे है। फिलहाल, इन प्लान की कीमत के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही हैं कि इस सीरीज के बेसिक रिचार्ज प्लान की कीमत 1,000 रुपये होगी। हालांकि, इस प्लान में ब्रॉडबैंड प्लान की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
Airtel Launch One Airtel Plan Offers broadband postpaid dth and landline service in one pack
भारती एयरटेल
Airtel का ब्रॉडबैंड प्लान
एयरटेल का 1,499 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस प्लान को अक्टूबर में पेश किया था। यूजर्स को इस पैक में 300 एमबीपीएस की स्पीड से 500 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, अगर यूजर्स को डाटा कम लगता है, तो वह 299 रुपये का भुगतान कर अतिरिक्त डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी है। दूसरी तरफ यूजर्स तीन महीने तक मुफ्त में नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम एप एक्सेस दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed