पिछले कुछ महीनों से देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने लाइफटाइम फ्री इनकमिंग सेवा बंद करनी शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनियों ने स्मार्ट रिचार्ज जारी भी किए हैं, हालांकि इस कदम से कंपनियों को नुकसान भी हो रहा है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लाइफटाइम इनकमिंग बंद होने के कारण करीब 7 करोड़ ग्राहकों ने एयरटेल का साथ छोड़ दिया है। आपमें से भी कई लोग ऐसे होंगे जिनके नंबर पर इनकमिंग कॉल बंद हो गया होगा, तो चलिए आज हम आपको एयरटेल के स्मार्ट प्री-पेड प्लान के बारे में बताते हैं जिन्हें कंपनी ने उन ग्राहकों के लिए पेश किया है जिनकी लाइफटाइम इनकमिंग कॉल सेवा बंद हो रही है।
इनकमिंग बंद हो गई है तो ये हैं Airtel के 6 स्मार्ट रिचार्ज, 84 दिनों तक की वैधता मिलेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 रुपये का प्लान
एयरटेल के 23 रुपये वाले स्मार्ट प्लान की वैधता 28 दिनों की है और इस प्लान के तहत आप 2.5 पैसे प्रति सेकेंड की दर से सभी लोकल-एसटीडी कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं लोकल मैसेज के लिए 1 रुपया और एसटीडी के लिए 1.5 पैसे का चार्ज लगेगा। इस प्लान में कोई टॉकटाइम (बैलेंस) नहीं मिलेगा।
35 रुपये का प्लान
इस प्लान में आपको 26.66 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है।
65 रुपये का प्लान
इस प्लान के तहत 55 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा और 200 एमबी डाटा भी मिलेगा। इसके तहत 60 पैसे प्रति मिनट की दर से आप लोकल-एसटीडी कॉलिंग कर सकेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
95 रुपये का प्लान
इस प्लान में 95 रुपये का फुल टॉकटाइम और 500 एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान के तहत 30 पैसे प्रति मिनट की दर से आप सभी कॉलिंग कर सकेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।