एप्पल के आज के इवेंट पर पूरी दुनिया की नजरें हैं और हों भी क्यों ना। एप्पल हर साल कुछ नई तकनीक के साथ जो अपने प्रोडक्ट्स को लांच करता है। एप्पल का आज का इवेंट बस थोड़ी ही देर में रात 10.30 बजे शुरू होने वाला है। इस इवेंट में आज तीन आईफोन लांच होंगे जिनमें iPhone Xs, iPhone Xs Max और iPhone Xr शामिल हैं। इसके अलावा एप्पल वॉच सीरीज 4 भी लांच होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एप्पल आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी है लेकिन कभी एप्पल के प्रोडक्ट्स बाजार में बुरी तरह से मार खा रहे थे। एप्पल के लिए 80-90 का दौर बहुत ही मुश्किलभरा था। आज हम आपको एप्पल के ऐसे ही 10 प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो पूरी तरह से फ्लॉप हो गए।
Apple Event 2018: ये हैं कंपनी के 10 प्रोडक्ट्स जिन्हें दुनिया ने कहा- 'नहीं चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आइपॉड हाइ-फाई
आइपॉड हाइ-फाई एक पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर था। हालांकि खराब साउंड क्वालिटी की वजह से यह बाजार में पिट गया था।
एप्पल ने माउस का कॉन्सेप्ट पेश किया था और आइमैक नाम की एक डिवाइस बनाई थी। यह पॉइंटिंग डिवाइस थी, लेकिन यह उपयोग में काफी कठिन एवं आकार में असुविधाजनक थी।
एप्पल टीवी
आज एप्पल टीवी की बिक्री हाथों-हाथ हो रही है लेकिन 1993 में जब स्टीव जॉब्स ने मैकिनटोश टीवी को बाजार में पेश किया था, तब यह फ्लॉप साबित हुआ था। जॉब्स चाहते थे कि लोग डेस्कटॉप में ही टीवी का मजा लें। लेकिन इस डिवाइस की केवल 10000 यूनिट्स ही बिक पाई थीं।
बंडाय कंपनी द्वारा बनाया गया पिपिन एक गेम कंसोल था। यह एप्पल का पहला गेमिंग प्रॉडक्ट था, जिसे 1997 में बाजार में पेश किया गया था। इसकी केवल 42000 यूनिट्स ही बिक पाई थीं।