ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन 6जेड (Asus 6Z) और 5जेड (Asus 5Z) की कीमतों में कटौती की हैं। वहीं, शाओमी, सैमसंग और वनप्लस के फोन्स को इन स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर मिली हैं। आसुस 6जेड खासियत की बात करें तो कंपनी ने इसमें रोटेटिंग कैमरा दिया है, जो फ्रंट और बैक के लिए इस्तेमाल होता है।
Asus 6Z और Asus 5Z की कीमतों में आई भारी गिरावट, मिलेगा दमदार कैमरा और प्रोसेसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसुस 6जेड और आसुस 5जेड की नई कीमत
कंपनी ने 6जेड के छह जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत में चार हजार रुपये की कटौती की है, जिससे अब ग्राहक इस फोन को 27,999 रुपये के साथ खरीद सकेंगे। साथ ही इस फोन के आठ जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत में पांच हजार रुपये की गिरावट आई है, जो ग्राहकों के लिए 30,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।दूसरी तरफ आसुस 5जेड की बात करें तो ग्राहक इस फोन के छह जीबी रैम वाले वेरियंट को सिर्फ 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे। साथ ही 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 18,999 रुपये और टॉप वेरियंट 21,999 रुपये की नई कीमत के साथ उपलब्ध है।
आसुस 6जेड की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
आसुस 6जेड का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
Asus 5Z की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6.2 इंच की 1080x2246 पिक्सल वाली फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।