सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

LinkedIn पर महिला के साथ हुई धोखाधड़ी, ठगे 3.7 लाख रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 01 Mar 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
beware: Woman loses Rs 3.7 lakh on LinkedIn
LinkedIn

वैसे तो लिंकेडीन की हालत अभी फेसबुक और ट्विटर जैसी नहीं हुई लेकिन अब लगता है कि लिंकेडीन भी अब पहले जैसा नहीं रह गया, क्योंकि फेसबुक की तरह अब लिंकेडीन पर लोगों के साथ धोखाधड़ी होने लगी है। कहने के लिए तो है कि लिंकेडीन प्रोफेशनल लोगों का प्लेटफॉर्म है, लेकिन अब यहां भी ठगों की पैठ जमने लगी है। मुंबई की एक महिला के साथ लिंकेडीन पर धोखाधड़ी हुई है और ठग ने उससे 3.7 लाख रुपये ठग लिया है।

Trending Videos
beware: Woman loses Rs 3.7 lakh on LinkedIn
romance frauds

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की एक महिला आईटी में काम करती है। लिंकेडीन पर वह एक ब्रिटिश पायलट के संपर्क में आई। कुछ दिनों की बातचीत के बाद पायलट ने महिला से कहा कि वह कुरियर के जरिए एक महंगा गिफ्ट भेजना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beware: Woman loses Rs 3.7 lakh on LinkedIn
Hacker

इसके बाद महिला ने गिफ्ट लेने से मना कर दिया तो उसने महिला को तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और करीब 4 लाख रुपये देने का दबाव भी बनाया। इसके बाद महिला ने उसके खाते में 3.7 लाख रुपये भेज दिए। इस संबंध में महिला ने विले पार्ले थाने में एक रिपोर्ट भी लिखवाई है।

beware: Woman loses Rs 3.7 lakh on LinkedIn
Hacker

पुलिस के मुताबिक महिला मुंबई में ही एक निजी संस्थान में काम करती है। लिंकेडीन पर महिला को जिसने चूना लगाया उसका नाम मौरिशन फ्रैंकलिन बताया जा रहा है और वह अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन में पायलट के तौर पर काम करता है। उसने महिला से कहा था वह उसे 50,000 पाउंड कीमत वाली रोलेक्स की घड़ी कुरियर से भेज रहा है।

विज्ञापन
beware: Woman loses Rs 3.7 lakh on LinkedIn
Hacker

इसके बाद पीड़ित के पास एक महिला का कॉल आया जिसने खुद को कुरियर कंपनी का बताया और महिला से कुरियर की प्रोसेसिंग फीस की मांग की। इसके बाद महिला ने अलग-अलग खातों में 3.7 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed