फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ने 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

Fri, 20 Dec 2019 11:10 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 20 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
bsnl mithram plan 2019 launch users get unlimited calling after tariff hike december know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए 'Mithram Plus' सीरीज के तहत 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (109 Prepaid Plan) को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस रिचार्ज पैक में 90 दिनों की वैधता के साथ अलग से 20 दिनों की समय सीमा मिलेगी। वहीं, कंपनी अपने यूजर्स को इस पैक में डाटा और कॉलिंग की सुविधा देगी। फिलहाल, यह प्लान केरल सर्कल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही इस रिचार्ज प्लान को देश के अन्य सर्कल में पेश करेगी। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

bsnl mithram plan 2019 launch users get unlimited calling after tariff hike december know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

BSNL का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 5 जीबी डाटा दिया गया है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, उन्हें इस प्लान कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

bsnl mithram plan 2019 launch users get unlimited calling after tariff hike december know about it
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

BSNL ने इन प्रीपेड प्लान की समय सीमा हुई कम 

बीएसएनएल ने केरल के उपभोक्ताओं को झटका देते हुए कई प्लांस की वैधता को कम कर दिया है। इस कटौती में 187 रुपये, 118 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। आपको बता दें कि केरल में अब 187 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिन की हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ इस पैक की समय सीमा अन्य सर्कल में अब भी 28 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bsnl mithram plan 2019 launch users get unlimited calling after tariff hike december know about it
बीएसएनएल - फोटो : PTI

BSNL का 1,699 रुपये वाला प्लान

उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। यूजर्स को इस पैक के जरिए किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (250 मिनट प्रतिदिन) कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की समय सीमा 365 दिनों की है।

विज्ञापन
bsnl mithram plan 2019 launch users get unlimited calling after tariff hike december know about it
reliance jio - फोटो : amar ujala

Jio के इस प्लान को मिलेगी टक्कर

वैसे तो बीएसएनएल के नए प्लान की कीमत जियो के इस पैक से कम है। हालांकि, जियो अपने यूजर्स को इस पैक में 2 जीबी डाटा और 300 एसएमएस की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा यूजर्स जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे, लेकिन उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अलग से 1000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed