टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट कंपनियों के टैरिफ प्लान महंगे होने से हलचल मची हुई है। दिसंबर की शुरुआत में तीनों कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। इस कड़ी में अब सरकारी कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल ने भी ग्राहकों को झटका देते हुए प्रीपेड प्लान की समय सीमा को कम कर दिया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ने से दूरसंचार बाजार को बहुत फायदा होगा। लेकिन प्रीपेड प्लांस के लिए लोगों को पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। टैरिफ कीमत बढ़ने के बाद भी बीएसएनएल के प्लान में ग्राहकों को ज्यादा फायदा है। तो बीएसएनएल के कुछ प्लांस की तुलना जियो और एयरटेल के चुनिंदा प्लान से करते हैं और जानते हैं किसमें है आपका फायदा?
BSNL के इन प्लान में यूजर्स को मिलेगी कॉलिंग और डाटा की सुविधा, देंगे जियो और एयरटेल कड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BSNL का 118 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको प्रतिदिन 0.5 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी कॉलिंग के लिए 250 मिनट के साथ रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 21 दिनों की है।
BSNL का 186 रुपये वाला प्लान
बीएसएनएल के इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को प्रतिदिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को कॉलिंग के लिए 250 मिनट और 100 एसएमएस दिए जाएंगे। वहीं, इस प्लान की समय सीमा 24 दिनों है। आपको बता दें कि केरल सर्कल के अलावा यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है।
BSNL का 153 रुपये वाला प्लान
यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 21 दिनों की है।
नोट : बीएसएनएल ने सोमवार को केरल सर्कल में मौजूदा 118, 186 और 153 प्रीपेड प्लान की समय सीमा को कम कर दिया है।
रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले रिलायंस जियो के इस प्लान की बात करें तो आपको इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डाटा (कुल 24 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही आप जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे, लेकिन आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 (एफयूपी मिनट) मिलेंगे। साथ ही आप इस पैक में जियो एप्स को भी इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस प्रीपेड प्लान की समय सीमा 24 दिनों की है।