फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSNL ने मार्केट में उतारा खास ऑफर, मिलेगी 240 दिनों से ज्यादा की वैधता

Fri, 14 Feb 2020 10:38 AM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 14 Feb 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
BSNL prepaid plan update offers data with 270 validity know all details in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बढ़ी हुई वैधता मिलेगी। लेकिन यूजर्स इस ऑफर का फायदा सिर्फ 15 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक के बीच में ही उठा सकते हैं। हालांकि, इस प्लान में उपभोक्ताओं को पहले की तरह कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। कंपनी ने इससे पहले कई सारे खास ऑफर्स बाजार में उतारे थे, जिनसे यूजर्स को बहुत फायदा हुआ था। तो आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

BSNL prepaid plan update offers data with 270 validity know all details in hindi
BSNL 4G - फोटो : amar ujala

बीएसएनएल का 999 रुपये वाला प्लान 
इस प्लान में उभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। लेकिन इस पैक में यूजर्स को डाटा और एसएमएस की सुविधा नहीं दी गई है। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को बीएसएनएल हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन सिर्फ दो महीने के लिए देगी। वहीं, नए ऑफर के तहत जो यूजर्स 15 फरवरी से 31 मार्च के बीच इस प्लान को रिचार्ज कराते हैं, तो उन्हें 270 दिनों की वैधता मिलेगी। हालांकि, इस प्लान की असल समय सीमा 240 दिनों की है।

BSNL prepaid plan update offers data with 270 validity know all details in hindi
BSNL - फोटो : amar ujala

बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला प्लान 
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 60 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BSNL prepaid plan update offers data with 270 validity know all details in hindi
भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 365 दिनों की है।

नोट : कंपनी के दोनों प्रीपेड प्लान इस समय तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।

विज्ञापन
BSNL prepaid plan update offers data with 270 validity know all details in hindi
bsnl

BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed