चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखकर दिवाली विद एमआई (Diwali With Mi Sale) के नाम से सेल को आयोजित करने वाली है। इस सेल में ग्राहकों को रेडमी के20, रेडमी के20 प्रो, रेडमी नोट 7 प्रो, पोको एफ1, रेडमी 7ए और रेडमी गो पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिलेंगे। इसके साथ ही शाओमी ने अपने ज्यादातर स्मार्टफोन्स की कीमत में कटौती की हैं। वहीं, शाओमी की दिवाली सेल 28 सितंबर से लेकर 8 ऑक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में एमआई टीवी, एमआई स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर और फिटनेस बैंड्स जैसे प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट और कैशबैक दिए जाएंगे। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की खरीदारी पर 10 फीसद का कैशबैक और नो कॉस्ट ईएमआई देगा।
Diwali With Mi Sale: एक रुपये में मिलेगा 23,999 रुपये वाला Redmi K20, जानें पूरे ऑफर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Redmi K20
कंपनी ने 6जीबी रैम वाले वेरियंट रेडमी के20 की कीमत में 2,000 रुपये में कटौती की है। अब ग्राहक इस फोन को 19,999 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। इसके साथ ही 6जीबी रैम वाले वेरियंट रेडमी के20 प्रो की कीमत में भी 3,000 रुपये की कमी आई है। कटौती के बाद इस फोन की कीमत 24,999 रुपये हो गई है।
Poco F1
शाओमी ने पोको एफ1 के सभी वेरियंट्स की कीमत में कटौती की है। अब ग्राहक 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 14,999 रुपये, 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 15,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 15,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके साथ ही पोको एफ1 का 8 जीबी रैम वाला वेरियंट 22,999 रुपये की कीमत के साथ ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। वहीं, ग्राहकों को इस फोन की खरीदी पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Redmi Note 7 Pro
रेडमी नोट 7 प्रो के सभी वेरियंट्स की कीमत में 2,000 रुपये की कमी आई है। ग्राहक इस फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट को 11,999 रुपये, 6 जीबी रैम वाले वेरियंट को 13,999 रुपये और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। इसके अलावा रेडमी नोट 7 प्रो के सभी वेरियंट्स पर आकर्षक डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे।
Redmi Go
शाओमी ने रेडमी गो की कीमत में 300 रुपये की कटौती की है। अब ग्राहक इस फोन को 4,299 रुपये में खरीद सकेंगे। वही दूसरी तरफ रेडमी वाय3 की कीमत में 2,000 रुपये की कमी आई है। ग्राहक इस फोन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट को 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम वाले वेरियंट को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं।