फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लाखों ATM धारकों पर खतरा, अकाउंट से गायब हो सकते हैं पैसे

Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 24 Sep 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
North Korean hackers have new malware to target ATMs in India says Kaspersky
atm fraud - फोटो : amar ujala

यदि आप भी एटीएम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आपकी जिंदगीभर की कमाई में सेकेंडों में गायब हो सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया अपने एक मैलवेयर (वायरस) के जरिए भारत में एटीएम इस्तेमाल करने वाले लोगों का डाटा चोरी कर रहा है। आइए जानते हैं...


 

North Korean hackers have new malware to target ATMs in India says Kaspersky
kaspersky - फोटो : kaspersky

इस मैलवेयर के बारे में कैस्परस्काई ग्लोबल रिसर्च एंड एनालिसिस टीम के सिक्योरिटी रिसर्चर कोन्स्टान्टिन जायकोव ने जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि भारतीय एटीएम यूजर पर यह मैलवेयर अटैक लजारस (Lazarus) ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि इस ग्रुप का एक ही मकसद पैसा चुराना है।

North Korean hackers have new malware to target ATMs in India says Kaspersky
Lazarus - फोटो : Lazarus

बता दें कि लजारस (Lazarus) ग्रुप का नाम पहली बार 2014 में सामने आया था, जब इस ग्रुप ने सोनी पिक्चर्स इंटरनटेनमेंट पर मैलवेयर हमला किया था। इसी ग्रुप ने साल 2016 में अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई देशों में रैंसमवेयर अटैक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
North Korean hackers have new malware to target ATMs in India says Kaspersky
android malware - फोटो : social media

कैस्परस्काई रिसर्चर्स ने ATMDtrack मैलवेयर का पता लगाया, जो एक बैंकिंग मैलवेयर है। यह मैलवेयर साल 2018 से भारतीय एटीएम यूजर्स को निशाना बना रहा है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स टीम के मुताबिक यह मैलवेयर एटीएम कार्ड में प्लांट किया जाता है और उसके बाद यह कार्ड और पिन की जानकारी रिकॉर्ड करता है। उसके बाद प्राप्त डाटा के आधार पर बैंक खाते से पैसे गायब किए जाते हैं।

विज्ञापन
North Korean hackers have new malware to target ATMs in India says Kaspersky
atm - फोटो : अमर उजाला

यह मैलवेयर यह भी बता सकता है कि एटीएम में आपने कब कौन-सा पिन डाला है। इसके अलावा यह मैलवेयर रिमोटली भी काम करता है यानी इसके लिए दूर बैठा हैकर आपके एटीएम को कंट्रोल कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed