फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो गांठ बांध लें ये बातें, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

Sun, 05 Apr 2020 02:37 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Sun, 05 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
don't do these things when you using atm know details in hindi
ATM CARD - फोटो : amar ujala

हम सभी पैसा निकालने के लिए एटीएम मशीन का सहारा लेते हैं, क्योंकि इससे समय बचता है और बार-बार बैंक भी नहीं जाना पड़ता है। लेकिन आए दिन देखने को मिलता रहता है कि फलां शख्स के साथ एटीएम फ्रॉड हुआ है और उसके लाखों रुपये बैंक खाते से गायब हो गए। तो ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि एटीएम से पैसा निकालते समय हमें क्या-क्या कदम उठाने चाहिए, जिससे हम धोखाधड़ी के शिकार न हो सकें। आइए जानते हैं विस्तार से...

don't do these things when you using atm know details in hindi
atm - फोटो : amar ujala

दूसरे शख्स की मौजूदगी में पैसा न निकाले
सबसे पहले इस बात को ध्यान में रखें कि आप जिस एटीएम के अंदर पैसा निकालने गए हैं, वहां कोई दूसरा है तो नहीं। अगर एटीएम के अंदर आपके अलावा कोई दूसरा मौजूद है तो पैसा न निकालें। दूसरे शख्स को बाहर जाने को कहिए और कुछ ही संदेह होता है तो एटीएम से बाहर आ जाएं।

don't do these things when you using atm know details in hindi
atm - फोटो : amar ujala

दूसरे को पिन और कार्ड न दें
कई बार ऐसा होता है कि कई लोग अपने रिश्तेदारों को पिन और एटीएम कार्ड पैसे निकालने के लिए दे देते हैं। ऐसे में समझ लीजिए कि आपने अपना पूरा बैंक अकाउंट ही अपने रिश्तेदार को दिया है। इससे बचें, क्योंकि ऐसी घटनाएं सामने आई हैं कि अपनों ने ही एटीएम से लाखों रुपये निकालकर नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
don't do these things when you using atm know details in hindi
atm - फोटो : DEMO PIC

अच्छे दिखने वालों के चक्कर में न पड़ें
एटीएम के पास अक्सर आपको कुछ लोग मिल जाएंगे जो दिखने में काफी स्मार्ट होते हैं और यही लोग आपको चूना लगाते हैं। ऐसे लोग आपसे कई तरह की बातें करेंगे और बातों ही बातों में आपके एटीएम कार्ड से कार्ड रीडर के जरिए पूरा डिटेल निकाल लेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा।

विज्ञापन
don't do these things when you using atm know details in hindi
atm - फोटो : amar ujala

हाथ से ढंककर पिन एंटर करें
जब भी पैसा निकालने के लिए एटीएम में पिन डालें तो हाथ से ढंक लें, चाहे आपके आसपास कोई हो या ना हो। कई बार हिडेन कैमरे की मदद से आपका पिन चोरी किया जाता है। साथ ही एटीएम मशीन के जितना करीब हो सके, उतना करीब खड़े हों।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed