2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन में घुसा Agent Smith वायरस पहुंचने की रिपोर्ट्स के बाद गूगल भी सतर्क हो गया है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि अकेले भारत में ही 1.5 करोड़ फोन इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। वहीं गूगल ने भी प्ले स्टोर से ऐसी संदेहास्पद एप्स को हटा दिया है। अगर आपके फोन में ये एप्स इंस्टॉल हैं, तो समझिये कि आपके फोन में भी Agent Smith वायरस अपनी पैठ बना चुका है। जानते हैं कौन सी हैं ये एप्स...
गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं ये Agent Smith वायरस वाली एप्स, आप भी कर दें डिलीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के बिना पहुंचा है वायरस
सिक्योरिटी फर्म चेकप्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि दुनियाभर के 2.5 करोड़ एंड्रॉयड फोन एजेंट स्मिथ (Agent Smith) मैलवेयर की चपेट में हैं। इस वायरस की खासियत है यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यूजर्स की जानकारी के बिना पहुंचा है, वहीं फोन में इसकी एंट्री गूगल से संबंधित एप के जरिए हुई है। ऐसे में लोगों को इसकी जरा सी भी भनक नहीं लगी है।
गुपचुप रिप्लेस कर देता है एप
यदि यह वायरस आपके फोन में पहुंच गया है, तो वह आपकी इजाजत के बिना डिवाइस का पूरा एक्सेस ले चुका होगा। जैसे कि कैमरा, लोकेशन, कॉल, मैसेज आदि के एक्सेस उसके पास होंगे। इसके बाद यह एप आपके फोन में तमाम तरह की वित्तीय धोखाधड़ी वाले विज्ञापन दिखा रहा होगा। इन विज्ञापनों की मदद से यह वायरस आपकी वित्तीय जानकारी भी चोरी कर सकता है। यह एप आपके फोन में मौजूद व्हाट्सएप और गूगल जैसे लोकप्रिय एप को रिप्लेस कर सकता है।
ये 16 एप्स की लिस्ट
अगर आपके स्मार्टफोन में ये एप्स हैं, तो तुरंत इन्हें अपने फोन से डिलिट कर दें।
- Ludo Master - New Ludo Game 2019 For Free
- Blockman Go: Free Realms & Mini Games
- Crazy Juicer - Hot Knife Hit Game & Juice Blast
- Sky Warriors: General Attack
- Bio Blast - Infinity Battle Shoot virus
- Shooting Jet
- Photo Projector
- Gun Hero — Gunman Game for Free
- Cooking Witch
- Color Phone Flash - Call Screen Theme
- Clash of Virus
- Angry Virus
- Rabbit Temple
- Star Range
- Kiss Game: Touch Her Heart
- Girl Cloth Xray Scan Simulator
अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन से ऐसे हटाएं एजेंट स्मिथ वायरस
- फोन की सेटिंग्स में जाएं
- Apps या एप्लिकेशन मैनेजर पर क्लिक करें
- अब नीचे की स्क्रॉल करके देखें
- अब ऐसे किसी भी एप को अन-इंस्टॉल कर दें जिसे आप नहीं जानते हैं या फिर उसे आपने डाउनलोड नहीं किया है।
- यदि कोई संदिग्ध एप नजर नहीं आता है तो हाल ही में इंस्टॉल किए गए सभी एप्स को अन-इंस्टॉल कर दें।