{"_id":"69d5063abeaa2835a60e037f","slug":"google-new-updates-android-17-dark-mode-maps-gmail-features-2026-04-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गूगल के 5 बड़े अपडेट: बदल सकेंगे Gmail ID, Android 17 में आएगा डार्क मोड, जेमिनी से बनाएं गाने","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
गूगल के 5 बड़े अपडेट: बदल सकेंगे Gmail ID, Android 17 में आएगा डार्क मोड, जेमिनी से बनाएं गाने
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:57 PM IST
सार
Google 5 Updates In April 2026: गूगल ने अपने यूजर्स के लिए सुविधाओं का पिटारा खोल दिया है। जीमेल आईडी बदलने की आजादी से लेकर एंड्रॉइड फोन से आईफोन में सीधे फाइल भेजने तक, ये 5 बड़े अपडेट्स आपके स्मार्टफोन चलाने के अनुभव को पूरी तरह बदल देंगे। आइए जानते हैं आपके लिए क्या नया है।
Google ने अपने प्लेटफॉर्म और सर्विसेज में कई अहम बदलावों की घोषणा की है। ये अपडेट्स एंड्रॉयड यूजर्स से लेकर Gmail और Maps इस्तेमाल करने वालों तक के लिए फायदेमंद साबित होंगे। कंपनी का फोकस अपने इकोसिस्टम को ज्यादा स्मार्ट, AI-पावर्ड और यूजर फ्रेंडली बनाने पर है। आइए जानते हैं अप्रैल में गूगल ने कौन से 5 बड़े अपडेट दिए हैं।
Trending Videos
2 of 6
एंड्रॉयड 17
- फोटो : एआई जनरेटेड
Android 17 में आएंगे नए फीचर्स
Google का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 फिलहाल बीटा स्टेज में है और जल्द लॉन्च हो सकता है। यह अब प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी फेज में पहुंच चुका है, जिससे संकेत मिलता है कि इसके फीचर्स लगभग फाइनल हैं।
इसमें “बबल्स” फीचर दिया जाएगा, जिससे यूजर एक साथ कई ऐप्स को छोटे-छोटे बबल्स के रूप में स्क्रीन पर रख सकेंगे। इससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी और 5 से 6 ऐप्स एक साथ इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
इसके अलावा, Android 17 में पहली बार ऐसा डार्क मोड मिलेगा, जिसे उन एप्स पर भी लागू किया जा सकेगा, जहां पहले यह सुविधा मौजूद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
गूगल मैप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
Google Maps अब बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट
Google Maps अब सिर्फ नेविगेशन एप नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट गाइड और असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसमें Google Gemini का इंटीग्रेशन किया जा रहा है।
Ask Maps फीचर के जरिए यूजर अब सिर्फ लोकेशन नहीं खोजेंगे, बल्कि सवाल भी पूछ सकेंगे। जैसे किसी शहर में कौन सा खाना ट्रेंड में है, भीड़ का स्तर क्या है या सबसे बेहतर रास्ता कौन सा होगा।
इसके साथ Immersive View फीचर में 3D विजुअल्स के जरिए सड़कों, फ्लाईओवर और आसपास की बिल्डिंग्स का रियल टाइम अनुभव मिलेगा, जिससे रास्ता समझना और आसान हो जाएगा।
4 of 6
जीमेल
- फोटो : FREEPIK
Gmail आईडी बदल सकेंगे यूजर्स
Gmail यूजर्स के लिए भी एक बड़ा बदलाव आ रहा है। अब यूजर अपनी ईमेल ID बदल सकेंगे, वो भी बिना पुराने डेटा को खोए। नई ID बनाने के बाद भी पुरानी ID पर आने वाले ईमेल्स मिलते रहेंगे। इस अपडेट को गूगल धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
गूगल जेमिनी
- फोटो : Google
Google Gemini से बनेगा गाना
Google का AI टूल Gemini अब म्यूजिक क्रिएशन में भी मदद करेगा। यूजर गाने के कुछ हिस्से जैसे इंट्रो या बीट्स लिख सकते हैं और Gemini उन्हें वोकल्स के साथ पूरा गाना बना देगा। फ्री यूजर्स 30 सेकंड तक और पेड यूजर्स 3 मिनट तक का गाना तैयार कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।