फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवा टेक हस्तियों की ये बातें आपको देंगी आगे बढ़ने का हौसला

Tue, 31 Dec 2019 04:30 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
New Year 2020: New Year Wishes Motivational Quotes By Famous Tech Personalities Inspirational Quotes
Happy New Year 2020 - फोटो : AmarUjala

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूना चाहता है। संसार में भी उन्हीं लोगों को याद रखा जाता है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफल रहे हैं। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले दौर में सभी लोग जीतना चाहते हैं और शायद ही इससे कीमती चीज कोई और होगी। लेकिन जीतना इतना आसान नहीं होता है। जीत हासिल करने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है, मेहनत करनी पड़ती है और किसी भी क्षेत्र में महारत हासिल करने के लिए उसमें समय बिताना पड़ता है। साथ ही, मनोबल को भी मजबूत रखना पड़ता है। आज हम आपके लिए टेक इंडस्ट्री के सुंदर पिचाई और मार्क जुकरबर्ग जैसी दिग्गज शख्सियतों के उन शानदार विचारों को पेश कर रहे हैं, जो जीवन का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेंगे।

loader
New Year 2020: New Year Wishes Motivational Quotes By Famous Tech Personalities Inspirational Quotes
Sundar Pichai - फोटो : amar ujala

Sundar Pichai

सुंदरराजन पिचाई, जिन्हें पूरी दुनिया में सुन्दर पिचाई के नाम से जाना जाता है। सुंदर पिचाई का जन्म 12 जुलाई 1972 में तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। सुंदर पिचाई के पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश कंपनी 'जनरल इलेक्ट्रिक' में वरिष्ठ  इंजिनियर थे। पिचाई ने अशोक नगर स्थित जवाहर स्कूल में 10वी कक्षा तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने वना वाणी स्कूल में 12वीं कक्षा में दाखिला लिया था। 

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुंदर पिचाई ने आई.आई.टी. खरगपुर में दाखिला लिया और यहां से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। सन 2004 में सुंदर पिचाई ने गूगल के साथ अपना सफर शुरू किया था। यहां उन्हें उत्पाद प्रबंधन और रिसर्च से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी शौपी गई थी। सुंदर ने कड़े प्रयासों के जरिए 2008 में गूगल क्रोम ब्राउजर को लॉन्च किया था, जिसके बाद इस ब्राउजर ने तमाम सफलताएं हासिल की थी। इन प्रयासों को देखते हुए अगस्त 10, 2015 के दिन सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2020: New Year Wishes Motivational Quotes By Famous Tech Personalities Inspirational Quotes
Mark Zukerberg - फोटो : amar ujala

Mark Zukerberg

दुनिया के सबसे बड़ा सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के सीईओ और फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं। जुकरबर्ग ने भी दो साल बाद ही हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को अलविदा कह दिया था। साल 2002 में मार्क ने वहां एडमिशन लिया था और 2004 में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। वहीं साल 2013 में हावर्ड यूनिवर्सिटी ने मार्क जुकरबर्ग को मानद् उपाधि से सम्मानित किया। 2004 में ही उन्होंने फेसबुक तैयार किया था और साल के अंत तक फेसबुक के यूजर्स की संख्या 10 लाख पहुंच गई थी। आज करीब 2.4 अरब लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। मार्क जुकरबर्ग की पत्नी प्रिसिला चान हैं। प्रिसिला ने मार्क की मुलाकात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में ही हुई थी। प्रिसिला मेडिकल की स्टूडेंट थीं। सितंबर 2016 में, जुकरबर्ग और चान ने घोषणा की कि चान जुकरबर्ग इनिशिएटिव (सीजेडआई) में वे फेसबुक के शेयर डालते हैं। यह संस्था एक दशक में कम-से-कम तीन अरब डॉलर निवेश रिसर्च के लिए करेगी ताकि सभी बीमारियों का इलाज, रोकथाम और प्रबंधन किया जा सके।
New Year 2020: New Year Wishes Motivational Quotes By Famous Tech Personalities Inspirational Quotes
Jeff Weiner - फोटो : amar ujala

Jeff Weiner

जेफरी विनर को पूरी दुनिया जेफ विनर के नाम से जानती है। जेफ का जन्म 12 फरवरी 1970 में अमेरिका के न्यू यॉर्क शहर में हुआ था। जेफ ने 1992 पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से बैचलर ऑफ साइंस इन इकोनॉमिक्स की ड्रिग्री हासिल की थी। सन 2001 में जेफ विनर याहू के साथ जुड़े और करीब सात साल बाद उन्हें कार्यकारी उपाध्यक्ष का पद मिला। इस दौरान उन्होंने 3,000 से अधिक कर्मचारियों की एक टीम का नेतृत्व भी किया था। 

जेफ विनर ने वार्नर ब्रदर्स ऑनलाइन के उपाध्यक्ष के रूप में काम किया था। इसके बाद जेफ 2008 में लिंक्डइन के साथ जुड़े और कड़े प्रयासों की बदौलत कंपनी को अपार सफलता दिलाई थी। इस समय लिंक्डइन के पूरे विश्व में 30 कार्यल्य हैं। वहीं, इस कंपनी का प्रॉफिट 78 डॉलर मिलियन से बढ़कर 7 बिलियन तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन
New Year 2020: New Year Wishes Motivational Quotes By Famous Tech Personalities Inspirational Quotes
Tim Cook - फोटो : amar ujala

Tim Cook

टिम कुक का जन्म 1960 में अलबामा शहर में हुआ था। टिम ने औबर्न विश्वविद्यालय से औद्योगिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ड्यूक विश्वविद्यालय एमबीए की ड्रिग्री हासिल की थी। शुरुआती दिनों में टिम कुक ने इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक्स और कॉम्पैक कंपनी के साथ काम किया था, यहां उन्हें कार्यकारी का पद मिला था। इसके बाद सन 1998 में टिम वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में एपल के साथ जुड़े थे। हालांकि, 2011 में स्टीव जॉब्स की मृत्यू के बाद उन्होंने कंपनी का सीईओ बना दिया गया था। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed