सब्सक्राइब करें

Honda NX500: होंडा ने लॉन्च की ई-क्लच वाली एडवेंचर बाइक, बिना क्लच दबाए बदल सकेंगे गियर, जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 12 May 2026 03:51 PM IST
सार

 Honda NX500 E-Clutch India: होंडा ने नई E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ NX500 लॉन्च कर दी है। कहा जा रहा है कि यह सिस्टम ट्रैफिक और लंबी राइड्स में क्लच की झंझट कम करता है, साथ ही मैनुअल गियरिंग का मजा भी बरकरार रखता है। जानिए इसके कलर, प्राइज और स्पे᠎सिफिकेशंस के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Honda  launched NX500 innovative E-Clutch India, check out features
Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda
Honda E-Clutch Technology: होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 E-Clutch लॉन्च कर दी है। इस एडवेंचर टूरर की सबसे बड़ी खासियत इसकी नई E-Clutch टेक्नोलॉजी है, जो ट्रैफिक और लंबी दूरी की राइडिंग को ज्यादा आसान और आरामदायक बनाती है। खास बात यह है कि बाइक में मैनुअल गियरिंग का अनुभव बना रहता है, लेकिन क्लच बार-बार दबाने की जरूरत काफी कम हो जाती है।
Trending Videos
Honda  launched NX500 innovative E-Clutch India, check out features
Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda
क्या है Honda E-Clutch टेक्नोलॉजी?
होंडा की नई ई-क्लच टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स की मदद से क्लच ऑपरेशन को ऑटोमैटिकली कंट्रोल करती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बाइक को स्टार्ट करने, रोकने या गियर बदलने के दौरान आपको क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि, गियर शिफ्टिंग अभी भी पैरों (मैनुअल) से ही करनी होगी। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने पुराना क्लच लीवर भी बरकरार रखा है, ताकि अगर राइडर खुद कंट्रोल करना चाहे, तो सिस्टम को ओवरराइड कर सके।



यह तकनीक विशेष रूप से भारी ट्रैफिक में उंगलियों के दर्द से राहत दे सकती है। यह सिस्टम खासतौर पर शहर के भारी ट्रैफिक और लंबी टूरिंग के दौरान राइडर की थकान कम करने के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda  launched NX500 innovative E-Clutch India, check out features
Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda
कीमत और कलर ऑप्शन
होंडा NX500 E-Clutch की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.44 लाख रुपये रखी गई है। कलर की बात करें तो यह तीन रंग ग्रैंड प्रिक्स रेड, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटालिक और पर्ल होराइजन व्हाइट में उपलब्ध है।
Honda  launched NX500 innovative E-Clutch India, check out features
Honda NX500 E-Clutch - फोटो : Honda
इंजन और परफॉर्मेंस
कंपनी ने इंजन सेटअप में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। E-Clutch सिस्टम के कारण बाइक का वजन करीब 3 किलो बढ़ा है और इसका कर्ब वेट अब 199 किलो हो गया है। आपको बता दें कि बाइक में वही भरोसेमंद 471cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है।


यह इंजन 8,500 rpm पर 35 kW (47 bhp) की पावर और 6,500 rpm पर 43 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली यह बाइक असिस्ट एंड स्लीपर क्लच से भी लैस है, जो झटके रहित डाउनशिफ्टिंग सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
Honda  launched NX500 innovative E-Clutch India, check out features
Honda NX500 E-Clutch - फोटो : honda
मजबूत बनावट और सेफ्टी फीचर्स
होंडा का डिजाइन काफी क्लासी माना जा रहा है। इसे हर तरह के रास्तों के लिए तैयार किया गया है। आपको बता दें इसमें Showa 41mm USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे प्रो-लिंक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सुरक्षा के लिए लिहाज से भी इसमें काफी काम किया गया है। इसमें 296mm के ड्यूल फ्रंट डिस्क और 240mm का रियर डिस्क ब्रेक है, जो ड्यूल-चैनल ABS और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS) के साथ आता है। 181mm की अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर सफर करने के लिए बेहतर बनाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed