फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: फर्जी ऐप की ऐसे करें पहचान, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Wed, 06 Oct 2021 01:39 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
how to identify fake apps tips tech guide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आजकल लोग बैंकों से जुड़े ज्यादातर काम इंटरनेट और स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही कर ले रहे हैं। अब बैंक जाने की जरूरत बहुत कम ही महसूस होती है। हालांकि जब से ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं बढ़ी हैं, तब से साइबर अपराध भी बढ़ गए हैं। इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। पहला तो ये कि अभी भी बहुत सारे लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी ही नहीं है कि कैसे साइबर अपराधी लोगों को बैंक धोखाधड़ी का शिकार बनाते हैं। आजकल फर्जी बैंकिंग ऐप भी बैंक धोखाधड़ी का एक तरीका बन गया है। खास बात ये है कि ये फर्जी बैंकिंग ऐप दिखने में हूबहू असली बैंकिंग ऐप की तरह ही लगते हैं और ऐसे में लोग धोखा खा जाते हैं और इसका नतीजा ये होता है कि अपराधी आपके बैंक अकाउंट को ही खाली कर देते हैं। इसलिए फर्जी एप की पहचान करना बहुत जरूरी होता है, ताकि आप धोखाधड़ी का शिकार न हों। 

how to identify fake apps tips tech guide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, साइबर अपराधी फर्जी बैंकिंग ऐप के माध्यम से लोगों का संवेदनशील डेटा या ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े आईडी-पासवर्ड आदि चुरा लेते हैं और फिर आपके बैंक अकाउंट में पड़े सारे पैसे ही निकाल लेते हैं। आइए जानते हैं कि फर्जी ऐप की पहचान कैसे कर सकते हैं, इसका तरीका क्या है? 

how to identify fake apps tips tech guide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

फर्जी ऐप को पहचानने का तरीका 

  • फर्जी ऐप भी असली ऐप की तरह दिखते हैं और उसमें भी कानून शर्तें लिखी आ सकती हैं, लेकिन इसमें ये भी लिखा हो सकता है कि किसी चीज के लिए ऐप आपको चार्ज कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप कानूनी शर्तों को बेहद ही ध्यान से पढ़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to identify fake apps tips tech guide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • फर्जी ऐप से आपके मोबाइल फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो सकती है। इसलिए अगर आपका मोबाइल फोन नया है और बार-बार बैटरी कम हो रही है तो सतर्क हो जाएं। यह मोबाइल में मालवेयर या वायरस होने का संकेत हो सकता है। 
विज्ञापन
how to identify fake apps tips tech guide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ऐप के नाम की स्पेलिंग पर ध्यान दें। उसमें कुछ गड़बड़ हो सकती है। अगर ऐप के नाम में एक भी वर्ड इधर-उधर है, तो समझ जाइए कि वो फर्जी ऐप है। ये ऐप आपको चूना लगा सकता है, यानी आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed