रिलायंस जियो सिम की इंटरनेट अन्य कंपनियों के मुकबाले ज्यादा है। यह बात आप भी जानते हैं। पिछले 8 महीनों से जियो ट्राई की स्पीड टेस्ट में पहले पायदान पर है। जब जियो का इंटरनेट चलता है तो कई बार 50-55 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है और कभी रुलाता है तो 150 केबीपीएस भी स्पीड हो जाती है। अब सवाल यह है कि आखिर जियो की स्पीड को कैसे बढ़ाया जाए। आइए जियो की स्पीड बढ़ाने के 4 शानदार तरीकों के बारे में जानते हैं।
रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के 4 टेक्निकल तरीके, जरूर आजमाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप जियो सिम से वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो पफिन ब्राउजर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस ब्राउजर की डाउनलोडिंग स्पीड शानदार है। यह भी हो सकता है कि आपके इस पर यकीन ना हो लेकिन जैसा कि मैंने इस्तेमाल किया है तो यह बेहतरीन ब्राउजर है। इसे आप ट्राई कर सकते हैं। इस ब्राउजर को आप गूगल प्ले-स्टोर से Puffin Web Browser से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।
वैसे तो आपको इस पर हंसी आएगी लेकिन अगर इस ट्रिक को आप खुद ट्राई करेंग तो कहेंगे अरे वाह। इसके लिए आपको थोड़ी देर के लिए फोन को फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड में करना होगा और फिर एयरप्लेन मोड से हटा लेना होगा। इसके बाद आप पाएंगे कि आपकी स्पीड पहले के मुकाबले ज्यादा है।
सबसे पहले स्पीड बूस्टर या ऑप्टिमाइजर एप डाउनलोड करें और इसके बाद रूट या नॉन रूट का विकल्प चुनें। आमतौर पर फोन नॉन रूट मोड में ही होता है तो नॉन रूट विकल्प पर ही क्लिक करें। इसके बाद इस एप को बैकग्राउंड में चलने दें। थोड़ी देर बाद आपकी स्पीड खुद-ब-खुद बढ़ जाएगी।
कैशे क्लियर
कैशे क्लियर के बारे में तो आपने सुना ही होगा। जब भी लैपटॉप या मोबाइल अटककर चलता है तो आमतौर पर सबसे पहले कैशे ही क्लियर किया जाता है। कैशे क्लियर करने से ब्राउजर और एप की हिस्ट्री खत्म हो जाती है। ऐसे में आपकी स्पीड पढ़ जाती है। कैसे क्लियर करने के लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज में जाएं और cashed data पर क्लिक करें। इसके बाद क्लियर पर क्लिक करें। कैशे क्लियर करने के बाद आपको स्पीड में अंतर खुद ही पता चल जाएगा।