{"_id":"5e3fd07d8ebc3ee609014f26","slug":"how-to-unlock-android-phone-with-gmail-account-know-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 10 सेकेंड में ऐसे अनलॉक करें अपना स्मार्टफोन, ये हैं आसान तरीके","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
सिर्फ 10 सेकेंड में ऐसे अनलॉक करें अपना स्मार्टफोन, ये हैं आसान तरीके
आज के दौर में सभी लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं और इसकी सुरक्षा के लिए पिन, पैटर्न या पासवर्ड लगाकर रखते हैं। इसके अलावा फेस अनलॉक फीचर का भी उपयोग बहुत हो रहा है, क्योंकि अब यह कम कीमत वाले डिवाइसेज में मिल रहा हैं। विशेषज्ञों का मानना हैं कि फोन का पैटर्न या पासवर्ड मुश्किल होना चाहिए, जिससे दूसरा शख्स आपका फोन आसानी से अनलॉक न कर पाएं। लेकिन ऐसे में अक्सर लोग अपने डिवाइस का पिन या पासवर्ड भूल जाते हैं। तो आज हम आपको दो ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप चुटकियों में फोन अनलॉक कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
2 of 5
smartphone lock
- फोटो : amar ujala
सबसे पहले स्मार्टफोन अनलॉक करने के लिए आपको दूसरे मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में जाकर https://myaccount.google.com/find-your-phone-guide यूआरएल टाइप करें और फिर ओके करें। इसके बाद अपने उस जीमेल अकाउंट से लॉग-इन करें, जो आपके लॉक हुए फोन में ओपन था।
3 of 5
smartphone lock
- फोटो : amar ujala
लॉग-इन करने के बाद आपको उन सभी स्मार्टफोन की लिस्ट मिल जाएगी, जिनमें आपका जीमेल अकाउंट खुला है। इतना करने के बाद उस फोन को सेलेक्ट करें जिसका आप लॉक खोलना चाहते हैं या अनलॉक करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
smartphone lock
- फोटो : amar ujala
आपको अपनी स्क्रीन पर लॉक योर फोन का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसपर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको नया पासवर्ड पिन या पैटर्न के रूप में डालना पड़ेगा। इतना करने के बाद ही आपके स्मार्टफोन का पासवर्ड बदल जाएगा। अब आपके फोन का लॉक खुल जाएगा। हालांकि इस तरीके के लिए जिस फोन को अनलॉक करना है उसमें इंटरनेट का कनेक्शन होना जरूरी है। अगली स्लाइड में जानें दूसरा आसान तरीका।
विज्ञापन
5 of 5
smartphone lock
- फोटो : amar ujala
दूसरे तरीके के तहत आप गूगल असिस्टेंट की मदद ले सकते है। अगर आपने अपना गूगल असिस्टेंट पहले से सेट किया है और अपनी वॉयस रिकॉर्ड की है और साथ ही ‘Unlock with voice’ के विकल्प पर क्लिक किया है, तो आप सिर्फ ‘Ok Google’ कहकर अपना स्मार्टफोन अनलॉक कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।