फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद कमाल का है गूगल का यह गुप्त फीचर, आपको भी नहीं होगी इसकी जानकारी

Thu, 19 Mar 2020 04:01 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
how to use google dashboard to secure your personal information know all details in hindi
google - फोटो : amar ujala

अगर आप भी अपने जी-मेल अकाउंट में बैंक से जुड़ी जानकारी, टैक्स रिटर्न, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के ईमेल रखते हैं, तो आप बिलकुल नहीं चाहेंगे कि यह महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो जाए। तो आज हम आपको गूगल डैशबोर्ड के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने जी-मेल अकाउंट पर हर पल अपनी नजर बनाए रख सकेंगे। इसके अलावा यह डैशबोर्ड आपको हर महीने लॉग-इन से जुड़ी जानकारी रिपोर्ट के रूप में देगा। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप डैशबोर्ड का उपयोग कर निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकेंगे...

how to use google dashboard to secure your personal information know all details in hindi
google - फोटो : amar ujala

गूगल डैशबोर्ड को इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अपना जी-मेल अकाउंट लॉग-इन करना होगा। इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कर माय अकाउंट के विकल्प को चुनें। अब आपको अपना गूगल अकाउंट पेज दिखाई देगा। यहां आपको 'पर्सनल इन्फ़ो एंड प्राइवेसी' में जाकर 'अकाउंट ओवरव्यू' के ऑप्शन को चुनना होगा।

how to use google dashboard to secure your personal information know all details in hindi
google - फोटो : amar ujala

अब आपको व्यू डैशबोर्ड का विकल्प दिखाई देगा, जिसपर आप अपना काम कर पाएंगे। इसके साथ ही आपको इस प्लेटफॉर्म पर अपना पासवर्ड देना पड़ सकता है। आपने गूगल अकाउंट, यूट्यूब, गूगल न्यूज़, गूगल ड्राइव, गूगल प्लस, गूगल प्ले या मैप्स जैसी जिन सेवाओं का इस्तेमाल किया है, आपको उन सभी की जानकारी डैशबोर्ड पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to use google dashboard to secure your personal information know all details in hindi
google - फोटो : amar ujala

इस डैशबोर्ड के जरिए आप हमेशा अपने जी-मेल अकाउंट पर नजर रख सकते हैं। यहां पर आप 'सेंड मी मंथली रिमाइंडर टू चेक माई अकाउंट एक्टिविटी' का बॉक्स टिक कर दें। इसके बाद गूगल आपके अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी आपको हर महीने दे देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed