फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: मोबाइल फोन खो जाए तो तुरंत करें ये काम, वरना झट से उड़ जाएंगे आपके बैंक अकाउंट से पैसे

Wed, 06 Oct 2021 04:57 PM IST
सोनू शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
If your mobile phone is lost then do this work immediately Otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आजकल मोबाइल फोन लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। चाहे फोटो खींचना हो या कोई डाटा सेव करना, यहां तक कि अब बैंकिंग सेवाएं भी मोबाइल पर ही उपलब्ध हैं। खासतौर पर बैंकिंग सेवाओं की अगर बात करें तो बैंक बैलेंस चेक करने से लेकर पैसे भेजने और प्राप्त करने तक, इंटरनेट के माध्यम से मोबाइल फोन पर अब हर काम घर बैठे आसानी से हो रहा है। ऐसे में जरा सोचिए कि अगर आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो क्या होगा? जाहिर है आपके सारे बैंकिंग डिटेल्स मोबाइल में ही उपलब्ध होंगे, तो हो सकता है कि आपके खाते में रखे पैसे पलक झपकते ही साफ हो जाएं। दरअसल, आजकल साइबर क्राइम काफी बढ़ गए हैं और अपराधी आसानी से लोगों को हजारों-लाखों रुपये की चपत लगा देते हैं। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। आइए जानते हैं कि अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? 

If your mobile phone is lost then do this work immediately Otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम अपने मोबाइल फोन बैंकों से जुड़े तमाम ऐप तो रखते ही हैं, साथ ही कई लोगों की यह आदत भी होती है कि वे अपने मोबाइल में ही बैंकों से जुड़ी गुप्त जानकारियां भी रखते हैं। ऐसे लोगों का अगर मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो हो सकता है कि उनकी जिंदगीभर की कमाई ही लुट जाए। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। 

If your mobile phone is lost then do this work immediately Otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन बातों का जरूर रखें ध्यान 

  • मोबाइल फोन खो जाए तो सबसे पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। 
  • फिर उस मोबाइल में जो सिम लगी है, उसे तुरंत बंद करवा दें। 
  • इससे आपके खाते से पैसे चोरी होने की संभावना कम हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
If your mobile phone is lost then do this work immediately Otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • बेहतर होगा कि मोबाइल फोन में बैंकों से ऐप को हमेशा लॉक करके या लॉग आउट करके रखें। जब काम हो, तभी लॉगिन करें और फिर लॉग आउट कर दें। 
  • मोबाइल में मौजूद जीमेल अकाउंट को हमेशा लॉग आउट करके रखें, जिससे आपकी ऑनलाइन बैंकिंग सेवा जुड़ी हुई हो। मोबाइल फोन खोने की स्थिति में जीमेल का पासवर्ड भी तुरंत चेंज कर दें। 
विज्ञापन
If your mobile phone is lost then do this work immediately Otherwise your bank account will be empty
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • मोबाइल फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में बैंकिंग से जुड़े ऐप के पासवर्ड को तुरंत बदल दें। 
  • ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर बैंक और डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गुप्त जानकारियों को कभी भी सेव करके न रखें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed