{"_id":"69b81df25a30afac6c041593","slug":"jio-365-days-annual-plan-2-5gb-daily-data-google-gemini-pro-benefits-2026-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jio Recharge: जियो के 365 दिन वाले दो दमदार प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डेटा और फ्री AI सब्सक्रिप्शन, जानें डिटेल","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Jio Recharge: जियो के 365 दिन वाले दो दमदार प्लान, रोज मिलेगा 2.5GB डेटा और फ्री AI सब्सक्रिप्शन, जानें डिटेल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:43 PM IST
सार
रिलायंस जियो के दो नए एनुअल प्लान्स में 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G की सुविधा मिल रही है। इनमें Google Gemini Pro, JioTV और JioHotstar जैसे अतिरिक्त फायदे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 4
JIO
- फोटो : PTI
Link Copied
अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं, तो Reliance Jio के एनुअल प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। कंपनी ऐसे दो प्लान ऑफर करती है जिनकी वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है और इनमें रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
इन प्लान्स के साथ यूजर्स को पूरे साल इंटरनेट, कॉलिंग और कई डिजिटल सेवाओं का फायदा मिलता है। खास बात यह है कि योग्य यूजर्स को इन प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी दिया जा रहा है।
Trending Videos
2 of 4
रिटार्ज प्लान
- फोटो : AI
रोज मिलेगा 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
दोनों वार्षिक प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा दिया जाता है, यानी पूरे साल में करीब 912.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। मनोरंजन के लिए यूजर्स को JioTV का एक्सेस भी दिया जाता है, जिससे लाइव टीवी चैनल और कंटेंट देखा जा सकता है।
फ्री मिलेगा AI और OTT का फायदा
इन प्लान्स की सबसे खास बात अतिरिक्त डिजिटल बेनिफिट्स हैं। कंपनी इनमें करीब ₹35,100 कीमत वाले 18 महीने के Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन का फायदा दे रही है।
इसके अलावा यूजर्स को JioHotstar का एक्सेस भी मिलता है, जिससे फिल्मों, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। कुछ प्लान्स में FanCode का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
4 of 4
जियो
- फोटो : amarujala.com
लंबी वैलिडिटी के लिए अच्छा विकल्प
अगर आप साल भर के लिए एक बार रिचार्ज कर निश्चिंत रहना चाहते हैं, तो Jio के ये वार्षिक प्लान डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफ़ी वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X