{"_id":"69b82caa188f2424cb03a0ba","slug":"why-smartphones-always-have-power-button-on-the-right-side-know-reason-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tech Explained: आखिर मोबाइल का पावर बटन हमेशा दाईं तरफ ही क्यों होता है? इसके पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Tech Explained: आखिर मोबाइल का पावर बटन हमेशा दाईं तरफ ही क्यों होता है? इसके पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार
अगर आपने कभी गौर किया हो तो ज्यादातर स्मार्टफोन में पावर बटन दाईं तरफ ही दिया जाता है। क्या यह सिर्फ डिजाइन की बात है या इसके पीछे कोई खास वजह छिपी है? असल में इसके पीछे टेक्नोलॉजी, एर्गोनॉमिक्स और यूजर बिहेवियर से जुड़ा एक दिलचस्प रहस्य है।
स्मार्टफोन पावर बटन
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
आज हम जिस तरह से स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, उसमें कई छोटी-छोटी डिजाइन डिटेल्स छिपी होती हैं। इन्हीं में से एक है पावर बटन की जगह। चाहे आप Apple, Samsung, Xiaomi या OnePlus का फोन उठाकर देख लें, ज्यादातर में पावर बटन दाईं तरफ ही मिलेगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पावर बटन हमेशा फोन की दाईं ओर ही क्यों होता है?
शुरुआत में ऐसा नहीं था
स्मार्टफोन के शुरुआती दौर में बटन की जगह तय नहीं थी। कई फोन में पावर बटन ऊपर होता था, तो कुछ में पीछे। उदाहरण के लिए पुराने LG G2 जैसे फोन में पावर बटन पीछे दिया गया था। लेकिन समय के साथ कंपनियों ने समझा कि यूजर के लिए सबसे आसान जगह कौन-सी है।
दाएं हाथ से फोन का इस्तेमाल बड़ी वजह
हालांकि, फोन में पॉवर बटन असल कारण हमारे दाएं हाथ का ज्यादा इस्तेमाल है। दुनिया में ज्यादातर लोग अपने बाएं हाथ से फोन को पकड़ते हैं और यह पूरी तरह एक नैचुरल हैबिट है। जब आप फोन को हाथ में लेते हैं, तो अंगूठा स्वाभाविक रूप से दाईं तरफ ही पड़ता है। ऐसे में अगर पावर बटन वहीं हो तो स्क्रीन लॉक या अनलॉक करना बेहद आसान हो जाता है।
एक और छुपा हुआ कारण
एक और दिलचस्प वजह है फोन का इंटरनल डिजाइन। स्मार्टफोन के अंदर बैटरी, मदरबोर्ड, कैमरा और एंटीना जैसी कई चीजें फिट करनी पड़ती हैं। इंजीनियरिंग के लिहाज से साइड फ्रेम में दाईं तरफ बटन लगाने से कई बार अंदर के कंपोनेंट्स को व्यवस्थित करना आसान हो जाता है।
कई कंपनियां पावर बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ देती हैं। जैसे कुछ मॉडल्स में यह फीचर Samsung और Sony के फोनों में देखा गया है। दाईं तरफ होने से अंगूठे से फोन अनलॉक करना और भी आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों
क्या कभी सकती है जगह?
टेक्नोलॉजी लगातार बदल रही है। आज कई फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर आ चुके हैं। ऐसे में भविष्य में पावर बटन की जगह बदल सकती है या शायद एक दिन यह बटन पूरी तरह गायब भी हो जाए।
लेकिन फिलहाल, जब भी आप अपना स्मार्टफोन हाथ में उठाते हैं, तो दाईं तरफ मौजूद छोटा सा पावर बटन हमें याद दिलाता है कि टेक्नोलॉजी में हर डिजाइन के पीछे कोई न कोई सोच जरूर छिपी होती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X