सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   infrared vs induction cooktop gas crisis electric cooking options

Infrared Induction: स्टील, तांबा या लोहा; चाहे कैसा भी हो बर्तन, इस कुकटॉप पर सब चलेगा!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Mon, 16 Mar 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Infrared Induction Cooktop: गैस सप्लाई में अनिश्चितता के बीच लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कुकटॉप की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार में अब ऐसे इन्फ्रारेड और इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं, जिनमें पुराने बर्तनों में भी खाना बनाया जा सकता है और बिजली की खपत भी कम होती है।

infrared vs induction cooktop gas crisis electric cooking options
इन्फ्रारेड कुकटॉप - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर गैस सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। सप्लाई में कमी और चिंता के बीच लोग गैस सिलेंडर की पैनिक बाइंग कर रहे हैं जिसके चलते अफरातफरी का महौल है। एजेंसियो में सिलेंडर लेने के लिए लोग लंबी लाइनें लगा रहे हैं। वहीं, कई लोग अब गैस के विकल्प के तौर पर इलेक्ट्रिक कुकटॉप खरीद रहे हैं।
Trending Videos


हालांकि नया कुकटॉप खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि इंडक्शन पर हर तरह के बर्तन काम नहीं करते। इंडक्शन पर वही बर्तन काम करते हैं, जो उसके लिए खासतौर पर बनाए गए होते हैं। लेकिन बाजार में कुछ ऐसे भी इलेक्ट्रिक कुकटॉप मौजूद हैं जिसमें हर तरह के बर्तन काम करते हैं। इसे इन्फ्रारेड कुकटॉप कहते हैं जिसपर आप किसी भी धातू से बने बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे काम करता है इंडक्शन कुकटॉप?
इंडक्शन कुकटॉप सबसे नई तकनीक पर आधारित है। इसमें इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी के जरिए सीधे मैग्नेटिक कुकवेयर को गर्म किया जाता है। यानी कुकटॉप की सतह ज्यादा गर्म नहीं होती और ऊर्जा की बचत भी होती है। हालांकि, इसमें खास तरह के मैग्नेटिक बेस वाले बर्तनों की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि इंडक्शन में केवल लोहे, स्टील या मैग्नेटिक सतह वाले बर्तन ही काम करते हैं।

यह भी पढ़ें: इंडक्शन यूज करने के बाद आप भी तुरंत बंद कर देते हैं मेन स्विच? होगा ये बड़ा नुकसान, जानिए क्यों

क्या है इन्फ्रारेड कुकटॉप की तकनीक
इन्फ्रारेड कुकटॉप असल में एक तरह का इलेक्ट्रिक स्टोव होता है। इसमें हीट पैदा करने के लिए हेलोजन बल्ब या मेटल एलॉय रिबन का इस्तेमाल किया जाता है। यह हीट सीधे कुकटॉप की सतह को गर्म करती है, जिससे बर्तन गर्म होकर खाना पकाते हैं। चूंकि इस तकनीक में मैग्नेटिक इंडक्शन का इस्तेमाल नहीं होता इसलिए इसमें घर में मौजूद ज्यादातर पुराने बर्तन भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

बाजार में कई विकल्प मौजूद
मार्केट में अलग-अलग बजट में कई इन्फ्रारेड और इंडक्शन कुकटॉप उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर Prestige का Electro Duo Infrared and Induction कॉम्बी कुकटॉप मिलता है, जिसमें 1600W इंडक्शन और 2000W इन्फ्रारेड पावर दी गई है। इसी तरह Wonderchef का इन्फ्रारेड कुकटॉप उपलब्ध है, जिसमें डिजिटल डिस्प्ले और कई कंट्रोल फीचर दिए गए हैं।

वहीं Hilton के इन्फ्रारेड कुकटॉप में डिजिटल डिस्प्ले, तीन प्रीसेट मोड और टाइमर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें सेफ्टी के लिए ऑटो-कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे बंद होने के बाद यह जल्दी ठंडा हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed