टेलीकॉम बाजार में इस समय जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के कई सारे प्लान मौजूद हैं, जिनमें यूजर्स को जरूरत के हिसाब से डाटा मिल रहा है। हालांकि, इतने सारे प्लांस होने की वजह से लोगों को अपने लिए प्लान चुनने में परेशानी हो रही है। इस समस्या को खत्म करने के लिए हम तीनों कंपनियों के कुछ प्लांस लेकर आए हैं। इन प्लांस में आपको रोज 2 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। तो आइए जानते हैं इन प्रीपेड प्लांस के बारे में...
2 of 4
reliance jio
- फोटो : amar ujala
Jio का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
जियो के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।
3 of 4
airtel
Airtel का 298 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को प्लान के साथ प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
vodafone idea
- फोटो : Self
Vodafone-idea का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यूजर्स को इस प्लान में भी रोजाना 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स दूसरे नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।