देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने बाजार में कई सारे प्रीपेड प्लांस उतारे हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को बेहिसाब डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने यूजर्स को इन प्लांस के साथ मुफ्त में बीएसएनएल टीवी और हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के दो लंबी अवधि वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों प्रीपेड प्लान में आपको प्रतिदिन 1 जीबी से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सेवा मिलेगी। तो आइए जानते हैं कंपनी के दोनों लॉन्ग टर्म प्लांस के बारे में...
BSNL के इन प्रीपेड प्लांस में रोज मिलेगा 3GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 60 दिनों की है।
बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 365 दिनों की है।
नोट : कंपनी के दोनों प्रीपेड प्लान इस समय तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।
बीएसएनएल के 1,999 रुपये वाले प्लान पर मिलेगा खास ऑफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने अपने ग्राहकों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए रिपब्लिक डे ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 1,999 रुपये वाले प्लान के साथ 71 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। इसका मतलब है कि इस पैक की समय सीमा 365 की बजाय 436 दिनों तक की हो जाएगी। वहीं, यूजर्स इस ऑफर का लाभ 15 फरवरी तक उठा सकेंगे।
BSNL का 108 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
बीएसएनएल यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा और 500 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को किसी भी नेटवर्क (दिल्ली और मुंबई के सर्किल शामिल) पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट दिए हैं। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।