फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio, Airtel और Vodafone के खास डाटा प्लांस, मिलेगा रोज 3GB डाटा

Thu, 06 Feb 2020 03:06 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 06 Feb 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
jio airtel and vodafone prepaid plans offer daily 3gb data with unlimited calling know all details
Airtel vs Reliance Jio vs Vodafone

अगर आप भी अपने लिए ज्यादा डाटा वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे है, तो हम आपके लिए रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ चुनिंदा रिचार्ज पैक्स लेकर आए हैं। तीनों कंपनियों के प्रीपेड प्लांस में आपको रोजाना 3 जीबी डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कंपनियां आपको इन प्रीपेड प्लांस में अमेजन प्राइम और हॉटस्टार जैसे प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। तो आइए जानते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन के डाटा प्लांस के बारे में...

jio airtel and vodafone prepaid plans offer daily 3gb data with unlimited calling know all details
Jio - फोटो : amar ujala

Jio का 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 
जियो यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

jio airtel and vodafone prepaid plans offer daily 3gb data with unlimited calling know all details
airtel

Airtel का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
एयरटेल के उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jio airtel and vodafone prepaid plans offer daily 3gb data with unlimited calling know all details
vodafone

Vodafone का 558 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
वोडाफोन यूजर्स को इस पैक में रोजाना 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स अन्य नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा कंपनी यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 जैसे प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

विज्ञापन
jio airtel and vodafone prepaid plans offer daily 3gb data with unlimited calling know all details
फोन - फोटो : demo pic

टैरिफ प्लान की कीमतों में हुई थी बढ़ोतरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने पिछले साल दिसंबर की शुरुआत में टेरिफ प्लान महंगे किए थे, जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ा था। हालांकि, एयरटेल और वोडाफोन ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी। तो दूसरी तरफ जियो ने बाजार में कई प्लान उतारे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed