फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झटका देने की तैयारी में टेलीकॉम कंपनियां, 149 रुपये के प्लान के लिए देने पड़ सकते हैं 298 रुपये

Wed, 01 Apr 2020 04:19 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 01 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
jio airtel vodafone idea prepaid plan increase by 80 percent know expected price and offers
prepaid plan - फोटो : amar ujala

अप्रैल की शुरुआत में ही सभी मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मार्च में पहले स्मार्टफोन महंगे हुए। वहीं अब प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमत बढ़ने वाली है। इस बात की जानकारी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार कंपनियों ने डाटा प्राइस में पांच फीसदी की बढ़ोतरी की मांग की है। इसके साथ ही मिनिमम सब्सक्रिप्शन चार्ज और वॉइस कॉल के लिए भी एक निश्चित दर तय करने की मांग की है। दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने वीडियो ऑन डिमांड और मोबाइल एप पर चार्ज लगाने की मांग की है। अगर ट्राई इन सभी मांगों को स्वीकार कर लेता है, तो रिचार्ज प्लान की कीमतों 60 से 80 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। यदि टैरिफ प्लान की कीमत में 80 फीसदी की बढ़ोतरी के होती है तो मौजूदा प्लान की संभावित कीमतें कितनी हो जाएंगी? आइए जानते हैं...

jio airtel vodafone idea prepaid plan increase by 80 percent know expected price and offers
Jio - फोटो : amarujala

जियो का 149 रुपये वाला प्लान 
अगर जियो के इस प्लान में 80 फीसदी इजाफा होता है, तो इसकी कीमत 298 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए आपको 119 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। सुविधाओं की बात करें तो आपको इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा, जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 एफयूपी मिनट, 100 एसएमएस, प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन और 24 दिनों की वैधता मिलेगी।

jio airtel vodafone idea prepaid plan increase by 80 percent know expected price and offers
airtel

एयरटेल का 219 रुपये वाला प्लान  
यदि एयरटेल के इस प्लान में 80 फीसदी की बढ़ोतरी होती है, तो इसकी कीमत 394 रुपये हो जाएगी। इस प्लान के लिए 175 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। इस रिचार्ज पैक में यूजर्स को 1 जीबी डाटा, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एप्स और 28 दिनों की समय सीमा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jio airtel vodafone idea prepaid plan increase by 80 percent know expected price and offers
vodafone idea

वोडाफोन-आइडिया का 199 रुपये वाला प्लान 
इस प्लान की बात करें तो 80 फीसदी इजाफे के बाद इस प्लान की कीमत 358 रुपये हो जाएगी। इस प्रीपेड प्लान के लिए यूजर्स को 159 रुपये एक्ट्रा देने होंगे। इस पैक में भी यूजर्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, मुफ्त में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन और 28 दिनों की वैधता मिलेगी।

नोट: जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने टैरिफ प्लान की कीमत में अब तक बढ़ोतरी नहीं की है। यह खबर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के आधार पर बनाई गई है।

विज्ञापन
jio airtel vodafone idea prepaid plan increase by 80 percent know expected price and offers

28 दिनों की वैधता वाले प्लान में हो सकता है बदलाव  
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस बार 28 दिन वाले टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ने की संभावना है, जिससे टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARAPU) में इजाफा होगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया था कि 28 दिन वाले ग्राहकों के साथ खतरा है, क्योंकि अच्छी सेवा नहीं मिलने पर वह दूसरे ऑपरेटर्स के साथ जुड़ जाते हैं। जबकि 84 दिन प्लान वाले ग्राहक स्थायी होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed