फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jio ने की बड़ी मांग, कहा- 1GB डाटा की कीमत 20 रुपये तय हो

Sat, 07 Mar 2020 09:04 AM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 07 Mar 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
Jio to hike data price seeks data price hike to Rs 20 per GB from to trai
Jio - फोटो : amarujala

रिलायंस जियो एक बार फिर से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने की तैयारी में है। रिलायंस जियो ने सरकार एक ऐसी मांग की है जो जियो के ग्राहकों को रुलाने वाली है। यदि जियो की यह मांग पूरी कर दी जाती है तो जियो के ग्राहकों को एक जीबी डाटा के लिए 20 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। फिलहाल एक जीबी डाटा की कीमत 4-6 रुपये के करीब है। आइए जानते हैं पूरे मामले को...

Jio to hike data price seeks data price hike to Rs 20 per GB from to trai
jio app - फोटो : amar ujala

Reliance Jio ने टेलीकॉम अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) से मांग की है कि डाटा के लिए फ्लोर प्राइस तय किया जाए। फ्लोर प्राइस तय होने के बाद कोई भी कंपनी तय कीमत से अधिक कीमत पर प्लान पेश नहीं कर सकती है।

Jio to hike data price seeks data price hike to Rs 20 per GB from to trai
TRAI - फोटो : Social media

जियो ने ट्राई से मांग करते हुए कहा है कि प्रति जीबी डाटा की फ्लोर प्राइस फिलहाल 15 रुपये तय की जाए और अगले 6-9 महीनों इसकी कीमत 15 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाए। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जियो ने ट्राई से कहा है कि वायरलेस डाटा की कीमत ग्राहकों के इस्तेमाल के हिसाब से तय होगी, हालांकि जियो ने यह जरूर कहा है कि टैरिफ प्लान की कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jio to hike data price seeks data price hike to Rs 20 per GB from to trai
vodafone idea

बता दें कि इससे पहले आर्थिक संकट से जूझ रही है टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी ऐसी ही मांग की थी। वोडाफोन आइडिया ने ट्राई से कहा था कि एक जीबी मोबाइल डाटा की कीमत 35 रुपये की जाए जो कि मौजूदा कीमत से करीब 7 गुणा ज्यादा है। कंपनी ने डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दरें एक अप्रैल से लागू करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर वोडाफोन आइडिया ने सरकार को एक पत्र भी लिखा है। 

विज्ञापन
Jio to hike data price seeks data price hike to Rs 20 per GB from to trai
vodafone idea - फोटो : Self

वोडाफोन आइडिया ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी मोबाइल कनेक्शन के लिए हर महीने कम-से-कम 50 रुपये का शुल्क लिया जाए और एक जीबी डाटा की कीमत 35 रुपये हो। बता दें कि फिलहाल एक जीबी डाटा की कीमत 4-5 रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed