फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG ग्राहकों को मिलता है 50 लाख रुपये तक का बीमा, जान लें पूरा प्रोसेस

Wed, 12 Dec 2018 06:37 PM IST
टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
LPG Gas Insurance claim upto Rs 50 Lakhs, All you need to know
LPG Gas Insurance claim

आज भारत के अधिकतर घरों में रसोई गैस पर खाना बन रहा है। किसी के घर में भारत गैस का एलपीजी कनेक्शन है तो किसी के यहां इंडियन गैस का कनेक्शन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आपके घर में रसोई गैस का कनेक्शन है तो आपको 50 लाख रुपये का बीमा मिलता है और खास बात यह है कि पिछले 25 सालों से किसी ने एलपीजी बीमा के लिए क्लेम भी नहीं किया है। तो आइए जानते हैं एलपीजी लाइफ इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से।



LPG Gas Insurance claim upto Rs 50 Lakhs, All you need to know
LPG cylinder

सबसे पहले आपको बता दें कि एलपीजी इंश्योरेंस एक दुर्घटना बीमा है और इसके लिए आपको कोई अलग से चार्ज नहीं नहीं देना होता है, क्योंकि यह बीमा पब्लिक लायबिलिटी पॉलिसी के तहत आता है। 
 

LPG Gas Insurance claim upto Rs 50 Lakhs, All you need to know
LPG Gas Insurance claim

ऐसे में सभी एलपीजी कंपनियां यूनाइटेड इंश्योंरेंस कंपनी लिमिटेड में अपने रसोई गैस के ग्राहकों का इंश्योरेंस कराती हैं। अब यदि खुदा ना खास्ता किसी के यहां रसोई गैस सिलेंडर में किसी भी कारण से ब्लास्ट होता है तो गैस कंपनियों को नियम के मुताबिक बीमा देना होता है। एलपीजी गैस सिलेंडर में ब्लास्ट की भी कई कैटेगरी हैं और इन्हीं कैटेगरी के हिसाब से इंश्योरेंस की राशि मिलती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Gas Insurance claim upto Rs 50 Lakhs, All you need to know
lpg blast

एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 25 सालों से किसी ने बीमा के लिए दावा नहीं किया है। एलपीजी सिलेंडर से ब्लास्ट होने पर अधिकतम 50 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है। यदि किसी कारणवश एलपीजी सिलेंडर के ब्लास्ट में किसी की मौत होती है तो गैस कंपनी प्रति व्यक्ति की मौत पर 5 लाख रुपये देती है। 
 

विज्ञापन
LPG Gas Insurance claim upto Rs 50 Lakhs, All you need to know
fire shimla

वहीं यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर के ब्लास्ट में घायल हो जाता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये मिलते हैं। गैस कंपनियां तत्काल 25 हजार रुपये देती हैं। वहीं यदि धमाके में किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए प्रॉपर्टी के हिसाब से 1 लाख रुपये तक मिलते हैं। यह राशि गैस कंपनी ही देती है। अगली स्लाइड में जानें कैसे करें क्लेम।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed