{"_id":"5d0725b48ebc3e06571ed547","slug":"man-snached-iphone-xs-to-make-good-video-for-tik-tok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tik Tok वीडियो बनाने के लिए बना लुटेरा, 5 दिन में बाइक सहित उठा ले गई पुलिस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Tik Tok वीडियो बनाने के लिए बना लुटेरा, 5 दिन में बाइक सहित उठा ले गई पुलिस
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टिक टॉक के लिए बना लुटेरा
- फोटो : millenniumpost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टिक टॉक की भारत में लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिक टॉक के लिए आत्महत्या से लेकर चोरी तक करने लगे हैं। अभी हाल ही में तमिलनाडु के अरियालुर में एक 24 वर्षीय महिला को उसके पति ने टिक टॉक इस्तेमाल करने से मना किया था जिसके बाद पत्नी ने जहर पी लिया और उसकी मौत हो गई।
2 of 5
tik tok
वहीं अब नई दिल्ली में एक शख्स टिक टॉक के चक्कर में लुटेरा बन गया। दरअसल आरोपी टिक टॉक पर रोज नए-नए वीडियो बनाता था और उसे अच्छे-खासे लाइक और शेयर भी मिलते थे लेकिन वीडियो की क्वालिटी से खुश नहीं था। इसलिए उसने शानदार फोन खरीदने के लिए लूट की योजना बनाई।
3 of 5
tik tok
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने एक सेकेंड हैंड फोन बेचने वाली ऑनलाइन साइट पर आईफोन XS का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसने फोन को बेचने वाले को कॉल किया और फोन खरीदने के लिए उसे पास पहुंच गया लेकिन आरोपी के पास पैसे नहीं थे, इसलिए वह शख्स से मोबाइल छीनकर बाइक से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिक टॉक के लिए बना लूटेरा
- फोटो : millenniumpost
इसके बाद पीड़ित शख्स ने प्रीत विहार थाने में आईफोन XS के चोरी होने की रिपोर्ट लिखवाई। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान दनकौर के जतिन नागर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
tiktok
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक जतिन की उम्र 20 साल है और उसने पीड़ित से 80 हजार रुपये में आईफोन XS की डील की थी। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल हुई बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।