फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meta Policy: मेटा की मॉडरेशन पॉलिसी में बदलाव से बढ़ी हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं, नई रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 01 Jun 2025 03:25 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 03:25 PM IST
सार

Meta की नई कंटेंट मॉडरेशन रणनीति के बाद Facebook पर हिंसक और अपमानजनक कंटेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी की इंटीग्रिटी रिपोर्ट से पता चलता है कि सख्ती कम करने के बाद हानिकारक कंटेंट तेजी से बढ़ा है।

विज्ञापन
meta new content moderation policy increases violent and bullying content on facebook claims report
मेटा - फोटो : ANI
सोशल मीडिया दिग्गज Meta की ओर से हाल ही में जारी की गई Integrity रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Facebook पर हिंसक, अपमानजनक और झूठी जानकारी वाले कंटेंट में तेजी से इजाफा हुआ है। यह रिपोर्ट जनवरी 2025 में कंटेंट मॉडरेशन नीति में किए गए बड़े बदलावों के बाद पहली बार जारी की गई है।
meta new content moderation policy increases violent and bullying content on facebook claims report
meta logo - फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट के मुताबिक, Facebook पर हिंसक और ग्राफिक कंटेंट की मात्रा 2024 के अंत में 0.06-0.07% थी, जो 2025 की पहली तिमाही में बढ़कर 0.09% हो गई। हालांकि ये प्रतिशत कम लग सकते हैं, लेकिन Meta के अरबों यूजर्स के लिहाज से यह आंकड़ा काफी बड़ा है।
meta new content moderation policy increases violent and bullying content on facebook claims report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
इसी तरह, Facebook पर बदमाशी और उत्पीड़न से जुड़े कंटेंट में भी वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च 2025 में ऐसे कंटेंट की संख्या में अचानक उछाल आया, जिससे इसकी मात्रा 0.06-0.07% से बढ़कर 0.07-0.08% हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
meta new content moderation policy increases violent and bullying content on facebook claims report
हानिकारक कंटेंट में इजाफा - फोटो : Freepik.com
रिपोर्ट बताती है कि हानिकारक कंटेंट में इजाफा उस वक्त हुआ है जब प्लेटफॉर्म से हटाए गए पोस्ट्स की संख्या में भारी गिरावट आई है। 2025 की पहली तिमाही में Meta ने नफरत फैलाने वाले कंटेंट के तहत सिर्फ 34 लाख पोस्ट्स पर कार्रवाई की, जो 2018 के बाद सबसे कम है। वहीं स्पैम हटाने के मामले भी 730 मिलियन से घटकर 366 मिलियन रह गए।
 
विज्ञापन
meta new content moderation policy increases violent and bullying content on facebook claims report
Facebook - फोटो : FREEPIK
Meta ने हाल ही में अपनी नीतियों में बड़े बदलाव किए हैं। अब कंपनी सिर्फ गंभीर मामलों जैसे बच्चों के शोषण और आतंकवाद से जुड़े कंटेंट पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। नस्ल, लिंग पहचान और अप्रवासन जैसे संवेदनशील मुद्दों को अब राजनीतिक अभिव्यक्ति मानकर इन पर कड़ा नियंत्रण नहीं रखा जा रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed