सब्सक्राइब करें

ChatGPT Finance Feature: एआई बताएगा कहां खर्च हो रहे हैं आपके पैसे, बैंक अकाउंट जोड़ते ही मिलेगी पूरी रिपोर्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sat, 16 May 2026 05:19 PM IST
सार

ChatGPT Finance Feature: क्या आपको भी हर महीनें अपने खर्चों का हिसाब रखना, क्रेडिट कार्ड का बिल देखना और निवेश को ट्रैक करना एक बड़ा काम लगता है। तो OpenAI ने आपकी इस समस्या का हल निकाल लिया है। कंपनी ने एक शानदार फीचर लॉन्च किया है, जो आपके फाइनेंशियल काम को चुटकियों में निपटा सकता है, जानिए इस खास फीचर के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
New ChatGPT Feature AI Track Your Spending, Generate Full Financial Report Bank Account
चैटजीपीटी में आया फाइनेंस फीचर - फोटो : openai.com
OpenAI Personal Finance: एआई लगातार एक से एक शानदार फीचर पेश कर रहा है। अब OpenAI ने एक और पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) फीचर जोड़ दिया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और निवेश अकाउंट्स को सीधे एआई चैटबॉट से कनेक्ट कर सकते हैं। यह फीचर खर्चों को ट्रैक करने, सब्सक्रिप्शन मैनेज करने और भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें कि इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने बैंकिंग और निवेश डेटा को ChatGPT से जोड़ सकते हैं। अकाउंट कनेक्ट होने के बाद एआई आपके खर्च, निवेश और सब्सक्रिप्शन का विश्लेषण करके आपको सारी  जानकारी देता है।
New ChatGPT Feature AI Track Your Spending, Generate Full Financial Report Bank Account
चैटजीपीटी में आया फाइनेंस फीचर - फोटो : openai.com
यूजर्स ChatGPT से क्या-क्या पूछ सकते हैं?
इस नए फीचर में यूजर्स चैटजीपीटी से कई सवाल पूछ सकते हैं। जैसे इस महीने कितना खर्च हुआ? कौन-कौन से सब्सक्रिप्शन एक्टिव हैं? क्या घर खरीदने जैसी बड़ी प्लानिंग फिलहाल संभव है? या फिर खर्च पिछले महीनों से बढ़ा है या नहीं? अब आपका एप आपको ये सब पलक झपकते ही बता सकता है। इससे फाइनेंशियल मैनेजमेंट काफी आसान हो सकता है।
New ChatGPT Feature AI Track Your Spending, Generate Full Financial Report Bank Account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : openai.com
12,000 से ज्यादा बैंक और फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म का सपोर्ट




ओपनएआई ने इस फीचर के लिए प्लैड इंटीग्रेशन का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए 12,000 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों को सपोर्ट मिलता है। सपोर्टेड प्लेटफॉर्म में चेस, फिडेलिटी, रॉबिनहुड, श्वाब, अमेरिकन एक्सप्रेस और कैपिटल वन शामिल हैं। यह फीचर GPT-5.5 Thinking मॉडल पर काम करता है। Pro यूजर्स को GPT-5.5 Pro मॉडल का भी एक्सेस मिलता है।

कैसे करें इस्तेमाल? जानें स्टेप -बाय-स्टेप तरीका



अगर आप भी इस फीचर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसका सेटअप बेहद आसान है। आप नीचे बताए गए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अपने फोन या लैपटॉप पर ChatGPT एप या वेबसाइट खोलें।
  • साइडबार में दिख रहे नए फाइनेंस सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अगर आपको यह विकल्प नहीं दिखता, तो आप सीधे चैट बॉक्स में जाकर @Finances, connect my accounts टाइप करके भी एंटर कर सकते हैं।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आने वाले प्रॉम्ट्स और प्लेड के सुरक्षित माध्यम से अपने बैंक या निवेश खाते को लिंक करें।
  • बस...इतना करते ही आपका काम हो जाएगा। अब आप कुछ भी सीधे पूछ सकते हैं। जैसे मेरा इस महीने का कुल खर्च कितना है?" या "मैं कौन से फालतू सब्सक्रिप्शन कैंसल कर सकता हूं?"
विज्ञापन
विज्ञापन
New ChatGPT Feature AI Track Your Spending, Generate Full Financial Report Bank Account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
तो क्या इसमें आपका पैसा पूरी तरह सेफ है?
जब बात बैंक अकाउंट या पैसों की आती है, तो दिमाग में सबसे पहला सवाल उसकी सेफ्टी को लेकर आता है। यहां पर अच्छी बात है कि चैटजीपीटी ने आपकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा है।
  • नो मनी ट्रांसफर: ChatGPT सिर्फ आपके अकाउंट का बैलेंस, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, निवेश और लायबिलिटी (उधार) को देख सकता है। वह आपके खाते से पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता और न ही उसे आपका पूरा अकाउंट नंबर दिखाई देता है।
  • डेटा डिलीट: आप जब चाहें अपने अकाउंट को डिस्कनेक्ट कर सकते हैं। डिस्कनेक्ट करने के 30 दिनों के भीतर आपका सारा डेटा सिस्टम से पूरी तरह डिलीट कर दिया जाता है।
  • फाइनेंशियल मेमोरीज कंट्रोल: यूजर्स के पास अपनी फाइनेंसियल मेमोरी (वित्तीय यादों) को मैन्युअल रूप से डिलीट करने का पूरा कंट्रोल रहेगा।
  • टेम्पररी चैट में नो एंट्री: अगर आप Temporary Chat (अस्थायी चैट) विकल्प का उपयोग कर रहे हैं, तो AI आपके वित्तीय डेटा को बिल्कुल भी एक्सेस नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
New ChatGPT Feature AI Track Your Spending, Generate Full Financial Report Bank Account
ChatGPT - फोटो : X
जल्द मिल सकते हैं और फीचर्स
ओपनएआई ने हाल ही में पर्सनल फाइनेंस स्टार्टअप हीरो का अधिग्रहण किया है। इसके अलावा कंपनी ने Intuit Integration की भी पुष्टि की है। साथ ही भविष्य में और भी जबरदस्त फीचर्स मिलने की उम्मीद है। जैसे की टैक्स इस्टीमेशन, स्टॉक सेल कैलकुलेशन, क्रेडिट अप्रूवल इनशाइट, बजट प्लानिंग टूल्स जैसे फीचर आ सकते हैं। इससे ChatGPT एक AI फाइनेंशियल असिस्टेंट की तरह काम कर सकता है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed