{"_id":"6058575bde178e75b22ef898","slug":"otp-frauds-a-new-way-of-hacking-how-to-be-safe-during-banking-transactions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओटीपी फ्रॉड: एक झटके में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, बचने के ये हैं तरीके","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
ओटीपी फ्रॉड: एक झटके में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, बचने के ये हैं तरीके
आजकल अधिकतर बैंकिंग ट्रांजेक्शन में वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) का इस्तेमाल हो रहा है। इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड रीसेट करना हो या किसी को पैसे भेजने हों, सभी काम में ओटीपी की जरूरत पड़ेगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस ओटीपी को काफी सुरक्षित माना जाता है, अब हैकर्स ने उसे भी हैक करना शुरू कर दिया है। आपके फोन पर ओटीपी नहीं आता है तो आपको लगता है कि नेटवर्क की दिक्कत है लेकिन सच यह है आपके ओटीपी हैकर के पास जा रहे होते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ओटीपी फ्रॉड और इससे बचने के तरीकों के बारे में बताएंगे।
2 of 5
OTP FRAUD
- फोटो : amarujala
बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए टू-फैक्टर-ऑथेंटिकेशन और ओटीपी एसएमएस वेरिफिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है और इसे सबसे सुरक्षित भी माना जाता है, लेकिन अब इस सुरक्षा दीवार में भी सेंध लग चुकी है। जब आपके फोन पर ओटीपी नहीं आता है तो यह संभव है कि हैकर ने आपके ओटीपी को हैक कर लिया है।
3 of 5
hacker
- फोटो : Hacker Noon
ऐसे मामलों में हैकर्स आपके ओटीपी को किसी अन्य फोन पर डायवर्ट कर देते हैं। ऐसे में आपके मोबाइल पर आने वाला मैसेज किसी अन्य के मोबाइल पर जाता है और फिर उस मैसेज या ओटीपी के जरिए आपके अकाउंट में सेंध लगती है। कई बार कंपनियां इस एसएमएस री-डायरेक्शन की जानकारी ग्राहक तक को नहीं देती हैं, न ही उनकी अनुमति लेती हैं। ऐसे में हैकर के लिए अपने शिकार को लूटना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aserf
एसएमएस रीडायरेक्शन को सिम कार्ड स्वैपिंग और एसएस7 अटैक से ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। इन दोनों तरीकों में फोन का नेटवर्क बंद होने से पीड़ित को हैकिंग का संकेत मिल जाता है। लेकिन एसएसएम हैक होने पर यूजर्स को लग सकता है कि शायद मंगवाया गया एसएमएस किसी तकनीकी खामी से उस तक नहीं पहुंचा। आम ओटीपी को हैक करना तो आसान है लेकिन जब बात बैंकिंग ट्रांजेक्शन की आती है तो ओटीपी हैक करना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बैंक ट्रांजेक्शन के दौरान ऑथेंटिकेशन के कई प्रोसेस से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
OTP FRAUD
- फोटो : amarujala
वैसे आपको ओटीपी फ्रॉड की जानकारी होनी चाहिए और इससे बचने के तरीकों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। तो सबसे आसाना तरीका यही है कि आप मोबाइल ओटीपी का इस्तेमाल कम-से-कम इस्तेमाल करें। बैंकिंग ट्रांजेक्शन के दौरान ओटीपी को ई-मेल पर मंगाने का कोशिश करें। यदि ओटीपी ई-मेल पर आता है तो ठगी की संभावना कम हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।