गूगल पर कुछ भी सर्च करना हमारी आदतों में शामिल हो गया है। कोई बीमार पड़े तो गूगल सर्च, किसी को वजन कम करना है तो गूगल सर्च, किसी को बैंक के कस्टमर केयर से बात करनी है तो गूगल सर्च, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल सर्च की इस आदत ने कईयों की बीमार को लाइलाज बना दिया है तो कई लोगों की जिंदगीभर की कमाई सेकेंडों में गायब हो गई है। आज हम आपको आगाह करते हुए उन आठ चीजों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आपको गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन्हें सर्च करने पर आपके साथ धोखा होने की आशंका 99 फीसदी है।
काम की बात: गूगल पर कभी सर्च ना करें ये आठ चीजें, धोखे की आशंका 99% है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी किसी को किसी कंपनी या बैंक से दिक्कत होती है तो वह सबसे पहले गूगल पर ही कस्टमर केयर का नंबर सर्च करता है, लेकिन अक्सर आपने यह भी सुना होगा कि गूगल से निकाला कस्टमर केयर का नंबर, लगा लाखों का चूना। तो गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करने से पहले आपको बेहद ही सावधानी बरतने की दरकार है। सर्च के बाद सामने आए नंबर पर गलती से भी कॉल ना करें। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल से ही कस्टमर केयर का नंबर लेने की कोशिश करें।
गूगल पर अपने बैंक की वेबसाइट को लेकर भी जब भी सर्च करें तो बेहद सावधान रहें। यूआरएल की जांच बारीकी से करें, क्योंकि साइबर ठग बैंक के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। अक्सर लोग अपने बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवा के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं।
गूगल पर किसी एप या सॉफ्टवेयर के लिए सर्च करना भी आपको महंगा पड़ सकता है। यदि आपको कोई एप डाउनलोड करना है तो उसे गूगल प्ले-स्टोर पर सर्च करें या फिर एपल के एप स्टोर पर सर्च करें। किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट से अपने फोन में भूलकर भी एप को डाउनलोड ना करें।
यदि कोई सेहत संबंधी कोई समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें, ना कि गूगल पर दवा सर्च करके उसका सेवन करने लगें। दवा और बीमारी की जानकारी के लिए गूगल का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। गूगल पर बताई गई किसी दवा का सेवन गलती से भी ना करें।