फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PUBG Lite के लिए भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें पूरा प्रोसेस और ऑफर

Fri, 21 Jun 2019 11:47 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 21 Jun 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
PUBG: How to Pre-Register for PUBG Lite in India, Know step by step process
PUBG LITE - फोटो : PUBG

भारत में काफी लोकप्रिय वीडियो गेम पबजी ने कुछ दिन पहले ही PUBG Lite का एलान किया था। कंपनी ने भारत में पबजी लाइट का फेसबुक पेज भी लाइव कर दिया है। वहीं पबजी लाइट की बीटा टेस्टिंग भी भारत में शुरू हो गई है। इसके अलावा अब पबजी के दीवानों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू कर दिया है। तो अब सवाल है कि आखिर पबजी लाइट के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें। चलिए हम आपको बताते हैं।

PUBG: How to Pre-Register for PUBG Lite in India, Know step by step process
PUBG LITE - फोटो : PUBG

सबसे पहले आपको बता दें कि पबजी लाइट के लिए रजिस्ट्रेशन 20 जून को शुरू हुआ है और यह 3 जुलाई 2019 तक चलेगा। प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को कंपनी अवार्ड के तौर पर एम4 का स्किन देगी और साथ ही फ्री में पैराशूट मिलेगा। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक 2 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग 26 जून को होगी। अगली स्लाइड में जानें रजिस्ट्रेशन का तरीका...

PUBG: How to Pre-Register for PUBG Lite in India, Know step by step process
PUBG LITE - फोटो : PUBG

प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए https://lite.pubg.com पर जाएं। इसके बाद आपको Participate Event का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपसे लॉगिन करने को कहा जाएगा। इसके बाद आप अपनी ई-मेल आईडी के जरिए लॉगिन कर सकेंगे। साथ ही आप फेसबुक आईडी के साथ भी लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको एक बार participate event पर क्लिक करने होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG: How to Pre-Register for PUBG Lite in India, Know step by step process
PUBG LITE - फोटो : PUBG

इसके बाद एक पॉप अप विंडो खुलेगी और आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आप 7 जुलाई को होने वाले इवेंट का स्पेशल कोड आपको मिलेगा जो आपकी ई-मेल आईडी पर आएगा। साथ ही रजिस्ट्रेशन के बाद आप अवार्ड के रूप में कंपनी एम4 का स्किन देगी और साथ ही फ्री में पैराशूट ले सकेंगे।

विज्ञापन
पब्जी लाइट - फोटो : self

बता दें कि कंपनी कम रैम और स्टोरेज वाले कंप्यूटर के लिए पबजी लाइट (PUBG Lite) लॉन्च कर रही है। यह ठीक उसी तरह कम रैम वाली डिवाइस के लिए होगा जिस तरह फेसबुक लाइट और यूट्यूब लाइट हैं। 

पबजी लाइट के लिए कंप्यूटर की न्यूनतम कंफीग्रेशन- विंडोज 7, 8 या 10 (64bit), प्रोसेसर- Intel Core i3, 2.4GHz, रैम- 4GB, ग्राफिक्स- Intel HD Graphics 4000, स्टोरेज- 4GB

पबजी लाइट के लिए उपयुक्त कंप्यूटर- विंडोज 7, 8, या 10 (64bit), प्रोसेसर- Intel Core i5 2.8GHz, रैम- 8GB, ग्राफिक्स- AMD Radeon HD7870 या Nvidia GeForce GTX 660
स्टोरेज- 4GB

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed