फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PUBG खेलते-खेलते फंदे से लटक गया 17 साल का पीयूष, कमरे से मिला सुसाइड नोट

Mon, 10 Jun 2019 12:29 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 10 Jun 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
PUBG MOBILE: Boy hangs himself during playing PUBG GAME in Bihar Bhagalpur
PUBG MOBILE (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

अभी हाल ही में एक रिपोर्ट आई है कि पबजी मोबाइल दुनिया का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला ऐप बन गया है। एक बिजनेस की नजर से तो यह एक अच्छी खबर है लेकिन पबजी का दूसरा पहलू यह भी है इसके कारण लोगों की आदत खराब हो रही है और इसके पागलपन में लोग अपनी जान भी दे रहे हैं। नई खबर बिहार के भागलपुर जिले से है जहां एक 17 साल के लड़के ने पबजी खेलते-खेलते आत्महत्या कर ली है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

PUBG MOBILE: Boy hangs himself during playing PUBG GAME in Bihar Bhagalpur
playing pubg - फोटो : Social Media

यह घटना बिहार के भागलपुर के दाउदबाट की है। रिपोर्ट के मुताबिक पीयूष नाम का एक लड़का शाम से ही अपने फोन पर पबजी खेल रहा था। रात के 10 बजे उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए बुलाया और पबजी खेलने से मना किया।

PUBG MOBILE: Boy hangs himself during playing PUBG GAME in Bihar Bhagalpur
pubg

मां के मना करने पर पीयूष ने गुस्से में बोला- 'जब मेरा मन करेगा, मैं खा लूंगा। मुझे टेंशन मत दो।' इसके बाद रात के 11 बजे उसे पिता खाना लेकर छत पर उसके कमरे में गए तो देखा कि उनका बेटा फंदे से लटक रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PUBG MOBILE: Boy hangs himself during playing PUBG GAME in Bihar Bhagalpur
PUBG

पोस्टमार्टम के बाद एसएसपी आशीष भारती का कहना है कि पबजी खेलने के दौरान उसके ग्रुप के मेंबर्स लगातार मारे जा रहे थे जिससे वह काफी परेशान था और और इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। भारती ने अन्य लोगों से भी अपने बच्चों पर नजर रखने को कहा है। अगली स्लाइड में पढ़ें पीयूष का सुसाइट नोट...

विज्ञापन
PUBG MOBILE: Boy hangs himself during playing PUBG GAME in Bihar Bhagalpur
pubg game - फोटो : Polygon

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। उसने नोट में माता-पिता से अपने बच्चों पर किसी चीज के लिए दबाव ना बनाने की अपील भी की है। पीयूष ने नोट में लिखा है कि बच्चों पर दबाव बनाने से वे और खराब हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed