{"_id":"57c6847d4f1c1bbe122cb95d","slug":"reliance-communications-app-to-app-calling-offer-starts-at-re-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलायंस का एक और धमाकेदार ऑफर, महज 1 रुपये में 300 मिनट का टॉक-टाइम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
रिलायंस का एक और धमाकेदार ऑफर, महज 1 रुपये में 300 मिनट का टॉक-टाइम
Wed, 31 Aug 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Aug 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अपने ग्राहकों के लिए 4जी ऐप टू ऐप कॉलिंग की शुरुआत की है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस ने 'कॉल ड्रॉप से छुटकारा' नाम से नया ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मात्र 1 रुपये में 30 दिनों के लिए 300 मिनट का टॉक टाइम मिलेगा।
रिलायंस का एक और धमाकेदार ऑफर, महज 1 रुपये में 300 मिनट टॉक-टाइम
2 of 5
यह ऑफर केवल सितंबर के महीने के लिए वैध है। सितंबर के बाद ग्राहकों को 39 रुपये का एक डाटा पैक रीचार्ज करना होगा जिसमें उन्हें 200एमबी डेटा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस डेटा के जरिए "300 मिनट तक कॉल की जा सकेगी।
रिलायंस का एक और धमाकेदार ऑफर, महज 1 रुपये में 300 मिनट टॉक-टाइम
3 of 5
गुरदीप सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उपभोक्ता व्यापार, रिलायंस कम्युनिकेशंस का कहना है कि हम चाहते है कि दिल्ली डेटा पर कॉल करे। दिल्ली एनसीआर एप्लिकेशन टू एप्लिकेशन 300 मिनट कॉल पाना वाला भारत का पहला सर्किल होगा। यह सिर्फ एक रुपये में 30 दिनों के लिए वैध होगा, 10 मिनट प्रतिदिन 30 दिनों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस का एक और धमाकेदार ऑफर, महज 1 रुपये में 300 मिनट टॉक-टाइम
4 of 5
'कॉल ड्रॉप से छुटकारा' ऑफर के तहत 4जी एलटीई यूजर्स दुनिया भर में व्हॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, स्काइप, गूगल हैंगआउट, आईएमओ और वाइबर के माध्यम से कॉल कर सकते हैं। गुरदीप सिंह के मुताबिक 10 में से 9 स्मार्टफोन यूजर्स इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
रिलायंस का एक और धमाकेदार ऑफर, महज 1 रुपये में 300 मिनट टॉक-टाइम
5 of 5
गौरतलब है कि रिलायंस 4जी स्मार्टफोन यूजरों को जियो प्रिव्यू ऑफर भी दे रहा है। इसके जरिए 90 दिनों के लिए ग्रहकों को अनलिमिटेड वीडियो और वॉयस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस और अनलिमिटेड हाई स्पीड डेटा मिलेगा। जियो प्रिव्यू के ऑफर में जियो प्ले, जियो ऑन डिमांड, जियो मनी, जियो मैग, जियो बीटस्, जियो एक्सप्रेस न्यूज, जियो ड्राइव और जियो सिक्योरिटी जैसे प्रीमियम एप्लीकेशन्स भी शामिल हैं, जिनका आप लुत्फ ले सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।