{"_id":"6aa3c1db6c14cbd4a20b50ff","slug":"samsung-galaxy-s26-s26-ultra-certified-renewed-plan-launched-in-india-price-features-specifications-2026-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1.60 लाख के फ्लैगशिप फोन की कीमत हजारों रुपये हुई कम: आईफोन 17 प्रो को देता है टक्कर, क्या खरीदने बेहतर मौका?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
1.60 लाख के फ्लैगशिप फोन की कीमत हजारों रुपये हुई कम: आईफोन 17 प्रो को देता है टक्कर, क्या खरीदने बेहतर मौका?
Fri, 11 Sep 2026 02:25 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:25 PM IST
सार
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस26 और एस26 अल्ट्रा को सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम में शामिल कर दिया है। कंपनी की जांच और रिन्यूफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये फोन कम कीमत में मिलेंगे। फोन की कीमत 74,799 रुपये से शुरू है और एक साल की वारंटी भी मिलेगी।
विज्ञापन
सैमसंग के नए जैसे फोन्स सस्ते में खरीदने का मौका
- फोटो : सैमसंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन है, लेकिन कीमत देखकर कदम पीछे खींच रहे हैं? सैमसंग ने ऐसे ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को भारत में अपने सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम के तहत उपलब्ध करा दिया है। इन फोन को नई जैसी स्थिति में कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि सैमसंग के ये फोन्स मार्केट में आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स को कड़ी टक्कर देते हैं।
Samsung Galaxy S26 Ultra
- फोटो : Samsung
बैटरी और खराब हिस्सों का भी रखा जाता है ध्यान
-
सैमसंग का कहना है कि सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 सीरीज में प्रमाणित बैटरी दी जाती है। अगर किसी फोन के किसी हिस्से को बदलने की जरूरत होती है, तो कंपनी के मुताबिक उसमें असली सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
-
यानी ग्राहकों को इस्तेमाल किया हुआ फोन सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि कंपनी की जांच और नवीनीकरण प्रक्रिया से गुजरने के बाद मिलता है।
इस प्लान के तहत सस्ता मिलेगा फोन
- फोटो : samsung
कितनी है कीमत?
सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 की कीमत 74,799 रुपये से शुरू होती है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के लिए ग्राहकों को कम से कम 1,18,999 रुपये खर्च करने होंगे।गैलेक्सी एस26
| रैम/स्टोरेज | लॉन्च कीमत | मौजूदा कीमत | री-न्यूड कीमत |
|---|---|---|---|
| 12 जीबी/256 जीबी | 87,999 रुपये | 79,999 रुपये | 74,799 रुपये |
| 12 जीबी/512 जीबी | 1,07,999 रुपये | 99,999 रुपये | 91,799 रुपये |
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा
| रैम/स्टोरेज | लॉन्च कीमत | मौजूदा कीमत | री-न्यूड कीमत |
|---|---|---|---|
| 12 जीबी/256 जीबी | 1,39,999 रुपये | 1,30,999 रुपये | 1,18,999 रुपये |
| 12 जीबी/512 जीबी | 1,59,999 रुपये | 1,50,999 रुपये | 1,35,999 रुपये |
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल की वारंटी भी मिलेगी
- फोटो : सैमसंग
एक साल की वारंटी भी मिलेगी
- सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के साथ ग्राहकों को एक साल की वारंटी दी जाएगी। सैमसंग का कहना है कि ये फोन ‘जैसे नए’ कंडीशन में उपलब्ध होंगे।
- कंपनी के अनुसार, इनकी कीमत लॉन्च कीमत के मुकाबले 85 प्रतिशत तक हो सकती है। ऐसे में फ्लैगशिप फोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह सामान्य कीमत से कम में प्रीमियम डिवाइस लेने का विकल्प बन सकता है।
कहां से खरीद सकते हैं फोन?
- सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और सैमसंग शॉप ऐप के जरिए खरीदा जा सकता है।
- हालांकि, री-न्यूड फोन खरीदने से पहले ग्राहकों को उपलब्ध कॉन्फिगरेशन, वारंटी की शर्तों और फोन की स्थिति से जुड़ी जानकारी जरूर देखनी चाहिए। खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए यह विकल्प दिलचस्प हो सकता है जो फ्लैगशिप मॉडल चाहते हैं, लेकिन नई यूनिट की पूरी कीमत खर्च नहीं करना चाहते।