फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Transform Your Photos 1980s Retro Style, Top 10 ChatGPT AI Prompts, Instagram Trend

रेट्रो ट्रेंड: क्या आपने ट्राई किया वायरल 80 लुक, अपनी फोटो को कैसे दें धांसू विंटेज टच? जानें आठ प्रॉम्प्ट

Fri, 11 Sep 2026 01:54 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2026 01:54 PM IST
सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी नई फोटो को 80 के दशक की पुरानी तस्वीर जैसा बनाने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसके लिए साधारण विंटेज फिल्टर की जगह चैटजीपीटी एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआई आपकी फोटो के कपड़ों, हेयरस्टाइल, लाइटिंग और फिल्म टेक्सचर को इस तरह बदल देता है कि तस्वीर बिल्कुल 1980s के दौर में खींची गई फोटो जैसी नजर आती है। तो क्या आप भी अपनी फोटो को किसी पुराने 80 के बॉलीवुड लुक में बदलना चाहते हैं? यहां जानिए ऐसे आठ खास प्रॉम्प्ट्स के बारे में, जो आपकी फोटो को मिनटों में 80 का रेट्रो लुक दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
Transform Your Photos 1980s Retro Style, Top 10 ChatGPT AI Prompts, Instagram Trend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी मौजूदा तस्वीरों को एआई की मदद से ऐसा लुक दे रहे हैं, जैसे वे तस्वीरें वास्तव में 1980 के दशक में खींची गई हों। इस ट्रेंड में सिर्फ किसी फोटो पर विंटेज या सेपिया फिल्टर लगाने की बात नहीं है। एआई तस्वीर के कपड़े, बालों का स्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटो की पूरी विजुअल स्टाइल तक बदल सकता है।
विज्ञापन

यही वजह है कि तैयार तस्वीर कई बार किसी पुराने फोटो एलबम या फिल्म कैमरे से खींची गई फोटो जैसी दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के 80 लुक आजमा रहे हैं और अपने बनाए हुए प्रॉम्प्ट्स भी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगर आप भी अपनी आज की फोटो को 1980 की पुरानी यादों जैसा लुक देना चाहते हैं, तो चैटजीपीटी में अपनी फोटो अपलोड करके नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट्स में से कोई भी कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैटजीपीटी से कैसे बनाएं 80 की फोटो
  • इस ट्रेंड को आजमाना काफी आसान है। सबसे पहले चैटजीपीटी खोलें और ऐसी फोटो अपलोड करें जिसमें आपका चेहरा साफ दिखाई देता हो। इसके बाद अपनी पसंद का 80s प्रॉम्प्ट्स लिखें।
  • आप अपनी फोटो को फैमिली एल्बम, बॉलीवुड पोर्ट्रेट, स्कूल ईयरबुक या स्ट्रीट फोटो जैसे अलग-अलग लुक दे सकते हैं। जरूरत के हिसाब से प्रॉम्प्ट्स में कपड़े, हेयरस्टाइल, बैकग्राउंड, लाइटिंग और कैमरा इफेक्ट भी बताए जा सकते हैं। 
  • अगर पहली तस्वीर आपकी उम्मीद के मुताबिक न आए तो आप उसी फोटो के लिए बदलाव बताकर दोबारा इमेज तैयार कर सकते हैं।

फोटो बनाने के लिए किन प्रॉम्प्ट्स का करें इस्तेमाल?

1. क्लासिक फैमिली पोर्ट्रेट
अगर अपनी फोटो को पुराने फैमिली एल्बम जैसा लुक देना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए इन प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं...
Transform this photo into a realistic 1980s family photograph. Keep my face, facial structure, skin tone, expression and identity recognizable. Add authentic 1980s clothing, hairstyle and accessories. Use warm analog lighting, subtle Kodak-style film colours, natural grain, faded tones and soft focus. Replace modern objects with vintage furniture, a CRT television and classic home décor.
इस प्रॉम्प्ट्स में एआई आपकी पहचान को बनाए रखते हुए कपड़ों, हेयरस्टाइल, घर के माहौल और फोटो की क्वालिटी को 1980 के हिसाब से बदलने की कोशिश करेगा।

2. 80 स्कूल ईयरबुक
अगर आपको स्कूल के पुराने ईयरबुकफोटो जैसा लुक चाहिए, तो इस प्रॉम्प्ट को आजमाएं...
Convert this image into an authentic 1980s high school yearbook portrait. Preserve my facial identity and natural expression. Give me an authentic 1980s hairstyle and clothing. Use a simple studio backdrop, soft flash photography, visible film grain and slightly faded colours.
इससे फोटो को पुराने स्कूल पोर्ट्रेट जैसा सिंपल बैकग्राउंड, कपड़े और एनालॉग कैमरा वाला लुक दिया जा सकता है।

3. 80s वेकेशन फोटो
छुट्टियों में खींची गई पुरानी फोटो जैसा लुक चाहिए तो यह प्रॉम्प्ट काम आएगा...
Turn this into a casual 1980s vacation photograph shot on 35mm film. Keep my identity intact. Add colourful retro clothing, warm sunlight, vintage cars and palm trees. Use natural film imperfections, soft focus, warm colours and realistic analog photography.
इसमें 35mm फिल्म, गर्म धूप, पुराने वाहन, पाम ट्री और रंगीन रेट्रो कपड़ों के जरिए वेकेशन फोटो वाला माहौल तैयार किया जाता है।

4. रेट्रो स्ट्रीट फोटो
अगर आपको 80s की सड़क पर खींची गई कैंडिड फोटो चाहिए, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें...
Transform this image into a candid street photograph from the 1980s. Preserve my face and identity. Add period-accurate clothing, neon storefronts, payphones and classic cars. Use realistic analog lighting, subtle colour fading and authentic film grain.
यह प्रॉम्प्ट फोटो में पुराने जमाने की सड़क, नियॉन स्टोरफ्रंट, पेफोन और क्लासिक कारें जैसी चीजें जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

5. 80s ऑफिस लुक
अगर अपनी फोटो को 1980s के कॉर्पोरेट ऑफिस लुक में बदलना चाहते हैं तो यह प्रॉम्प्ट लिखें...
Create a believable 1980s corporate office portrait. Keep my facial features unchanged. Dress me in a vintage business suit with shoulder pads and retro glasses. Add a classic office interior with CRT monitors and filing cabinets. Use soft analog lighting and realistic film grain.
इसमें विंटेज बिजनेस सूट, रेट्रो चश्मा, सीआरटी मॉनिटर और फाइलिंग कैबिनेट जैसे 80 के दशक के ऑफिस एलिमेंट्स शामिल किए जाते हैं।

6. 80s नाइटलाइफ लुक
अगर फोटो में थोड़ा ग्लैमरस रेट्रो अंदाज चाहिए, तो इस प्रॉम्प्ट ट्राई करें...
Convert this image into an authentic 1980s nightlife photograph. Preserve my appearance and facial identity. Add a leather jacket, bold 1980s hairstyle and colourful neon lighting. Use realistic flash photography, visible film grain and a slightly underexposed background.
यह प्रॉम्प्ट फोटो को 80s नाइटलाइफ का ग्लैमरस माहौल देने के लिए बनाया गया है। इसमें लेदर जैकेट, बोल्ड हेयरस्टाइल और नियॉन लाइटिंग जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं।

7. 80s फिटनेस फोटो
अगर आपको पुराने जमाने के जिम या फिटनेस शूट जैसा लुक चाहिए, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें...
Turn this photo into a realistic 1980s fitness portrait. Keep my face recognizable. Add colourful workout clothes, sweatbands, leg warmers and vintage gym equipment. Use warm analog lighting, natural grain and the soft-focus look of an old film photograph.
इसमें कलरफुल कपड़े, स्वेटबैंड, लेग वार्मर और पुराने जिम उपकरण के जरिए 80s फिटनेस फोटोग्राफी का लुक तैयार किया जाता है।

8. रॉक कॉन्सर्ट लुक
अगर आप अपनी फोटो को 1980s रॉक कॉन्सर्ट के अंदाज में देखना चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट कॉपी करें..
Transform this photo into an authentic 1980s rock concert photograph. Keep my identity recognizable. Dress me in a denim jacket with a vintage band T-shirt and retro accessories. Add dramatic stage lighting, flash photography, soft focus and realistic analog film texture.
यह प्रॉम्प्ट डेनिम जैकेट, विंटेज बैंड टी-शर्ट, रेट्रो एक्सेसरीज और स्टेज लाइटिंग के साथ कॉन्सर्ट फोटोग्राफी वाला लुक बनाने के लिए है।

ये भी पढ़ें: एआई रेट्रो ट्रेंड: 80 के वायरल ट्रेंड में शामिल होने के क्या हैं जोखिम? तस्वीर बनाने से पहले जानें ये बातें

सिर्फ फिल्टर ही नहीं, पूरी फोटो बदल देता है एआई
इस 80s फोटो ट्रेंड की खासियत यही है कि एआई सिर्फ फोटो का कलर टोन बदलने तक सीमित नहीं रहता। सही प्रॉम्प्ट देने पर कपड़े, हेयरस्टाइल, एक्सेसरीज, बैकग्राउंड, लाइटिंग और फोटोग्राफी स्टाइल तक बदले जा सकते हैं। यानी आपकी आज की तस्वीर को इस तरह रीक्रेट किया जा सकता है कि वह किसी फैमिली एल्बम, स्कूल ईयरबुक, छुट्टियों की यात्रा, सड़क की तस्वीर, ऑफिस पोर्ट्रेट या रॉक कॉन्सर्ट की 1980 की तस्वीर जैसी लगे।


बेहतर रिजल्ट के लिए फोटो कैसी होनी चाहिए?
  • बेहतर नतीजे के लिए ऐसी फोटो अपलोड करें जिसमें चेहरा साफ दिखाई देता हो। इसके बाद प्रॉम्प्ट में यह स्पष्ट रखें कि आपकी फेसियल आईडेंटिटी, फेसियल फीचर्स और स्किन टोन को पहचाने जाने लायक रखा जाए।
  • इसके बाद आप अपनी पसंद के हिसाब से दशक का माहौल तय कर सकते हैं, जैसे रेट्रो बॉलीवुड, फैमिली एल्बम, स्कूल पोर्ट्रेट, स्ट्रीट फोटोग्राफी। अगर पहली कोशिश में रिजल्ट सही न आए तो प्रॉम्प्ट में बदलाव करके दोबारा इमेज तैयार की जा सकती है। इस तरह आप एक ही फोटो के कई अलग-अलग 80 वर्जन्स बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed