{"_id":"61ee8af6eed1b75c275abe06","slug":"smartphone-tips-how-to-get-rid-of-phone-hanging-problem-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Tips: फोन हैंग होने से हैं परेशान? तो इन टिप्स को अपनाएं, मिनटों में दूर होगी समस्या","category":{"title":"Tip of the Day","title_hn":"टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Smartphone Tips: फोन हैंग होने से हैं परेशान? तो इन टिप्स को अपनाएं, मिनटों में दूर होगी समस्या
Mon, 24 Jan 2022 06:44 PM IST
ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
फोन हैंग होने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन हैंग होने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : iStock
- फोन के हैंग होने का एक कारण ये होता है कि, कई बार फोन में हम बहुत सारे एप इंस्टॉल कर लेते हैं जिससे स्टोरेज भर जाता है और फोन का प्रोसेसर स्लो हो जाता है। अगर आपको इससे बचना है तो आप अपने फोन से गैर जरूरी एप को तुरंत हटा दें।
फोन हैंग होने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : Pixabay
- जिन एप का इस्तेमाल आप नहीं करते आपको उसे अनइंस्टॉल कर देना चाहिए, क्योंकि इससे आपका प्रोसेसर धीरे काम करने लगता है। ऐसे में आप स्क्रीन पर कई बार टैप करते हैं फिर भी वह काम नहीं करता है। वहीं गैरजरूरी ऐप को अनइंस्टॉल करने से आपके फोन का प्रोसेसर तेज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन हैंग होने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : iStock
- इसका एक कारण ये भी है कि हैवी फाइल्स और मीडिया फोन का काफी सारा स्पेस कवर कर लेते हैं और फोन हैंग होने लगता है, जिससे उसका टचस्क्रीन भी सही से काम नहीं करता है। ऐसे में आपको समय-समय पर अपने फोन की सफाई करनी चाहिए और उन्हें हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
फोन हैंग होने की समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
- फोटो : iStock
- दरअसल, व्हाट्सएप और दूसरे माध्यमों से हमें कई सारे ऐसे फोटो, वीडियो व अन्य फाइलें मिलती हैं, जिनका साइज ज्यादा होता है। ये प्रोसेसर को स्लो होने का कारण बनती हैं। आप इनको डिलीट करने के अलावा अपने कंप्यूटर, पेन ड्राइव या किसी दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर कर स्टोर करके भी रख सकते हैं।