साल 2017 के खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं और इसी के साथ टेक्नोलॉजी की कई सारे चीजें भी खत्म हो जाएंगी। इस साल के बाद अब विंडोज फोन, मैसेजिंग ऐप AOL, आईपॉड नैनो और वर्च्यू के लग्जरी फोन का आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। तो डालते हैं इस पर एक नजर।
साल 2017 के साथ ही खत्म हो जाएंगी टेक्नोलॉजी की ये 7 चीजें
iPod Nano और शफल
एप्पल का आईपॉड शफल और आईपॉड नैनो भी इस साल कंपनी ने बंद कर दिया। दोनों को एप्पल स्टोर से हटा दिया गया है। एप्पल ने आईपॉड शफल को 2005 में लॉन्च किया था। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और इसकी कीमत 3,700 रुपये है।
विंडोज फोन
माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल जुलाई में अपने विंडोज फोन को सपोर्ट ना देने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वह अब विंडोज फोन के लिए कोई भी हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर तैयार नहीं करेगी।
फेसबुक टिकर
फेसबुक ने अपने इस खास फीचर को 2011 में लॉन्च किया था लेकिन 2017 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया। यह फीचर दोस्तों की ऐक्टिविटीज को ट्रैक करता था। इस फीचर को लेकर यूजर्स ने शिकायतें भी की थीं। इसके जरिए पता चलता था कि आपका दोस्त कौन सा पोस्ट लाइक कर रहा है और किस पर कॉमेंट कर रहा है।
AOL Instant Messenger, Alto Email
इसी साल अक्टूबर में मैसेजिंग ऐप AOL को बंद करने की घोषणा Oath ने की है। अब इस ऐप को कोई अपडेट नहीं मिलेगा। 20 साल पहले यह एक बड़ा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म था। इसके साथ ही एल्टो ईमेल सर्विस भी बंद हो गई है।