लंबे समय से एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर डाटा लीक और हैक का खतरा बना हुआ है। हैकर्स लगातार इस प्लेटफॉर्म पर मौजूदा एप्स के जरिए लोगों को अपना निशाना बनाते आए हैं। हाल ही में आई चेक प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें करीब 19 एंड्रॉयड एप्स में सिक्योरिटी होल्स पाए गए हैं। इतना ही नहीं इन एप्स में सोशल मीडिया एप फेसबुक और इंस्टाग्राम भी शामिल हैं। इससे पहले कई वायरस वाले एप्स की रिपोर्ट सामने आई थी, जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध थे।
आपके फोन में डाउनलोड हैं ये खतरनाक एप्स, हो जाएं सावधान, नहीं तो निजी डाटा हो जाएगा लीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट से मिली जानकारी
चेक प्वाइंट रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, मैलवेयर वाले एप्स के डेवलपर्स ने कमियां आने के बाद भी इनको दोबारा सही नहीं किया है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि हैकर्स इन एप में एक कमांड देकर यूजर्स का डाटा आसानी से हैक कर सकते हैं।
इन एप्स में हैं सिक्योरिटी होल्स
LiveXLive, Moto Voice BETA, Yahoo! Transit, Yahoo! Browser, Yahoo! Map, Yahoo! Car Navigation, Facebook, Messenger, SHAREit, Mobile Legends: Bang Bang, Smule- The #1 Singing, JOOX Music, WeChat, AliExpress, Video MP3 Converter, LAZADA, Viva Video, Retrica, Tuneln
डाटा हो सकता है चोरी
इन एप्स में जो कमियां उजागर हुई हैं, हैकर्स उन लूप होल्स का फायदा उठाकर निजी फोटो और वीडियो लीक कर सकते हैं। साथ ही इसका स्मार्टफोन यूजर्स को भी नहीं पता चलेगा। अन्य रिपोर्ट की मानें तो इन खामियों की जानकारी दो वर्ष पहले ही मिली गई थी। एप्स में इन कंमियों के चलते हैकर्स इन्हें रिमोट कोड एक्जक्यूशन की तरह उपयोग कर सकते हैं। इससे यूजर्स के डाटा पर खतरा मंडराता रहता है।
गूगल ने शुरू की जांच
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल ने वायरस वाले एप्स को लेकर जांच करना भी शुरू कर दिया है। वहीं, फेसबुक ने कहा है कि इन खामियों से यूजर्स के डाटा को बिल्कुल भी नुकसान नहीं होगा। दूसरी तरफ इंस्टाग्राम ने भी यूजर्स के लिए सिक्योरिटी पैच लॉन्च किए हैं।