हम में से कई लोग निश्चिंत होकर ऑफिस के कंप्यूटर और लैपटॉप पर घर के कंप्यूटर जैसा काम करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऑफिस के कंप्यूटर पर कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए। Babies On The Brain के सीईओ Jena Booher (M.S. MHC; ACC) ने ऑफिस के कंप्यूटर पर इन 6 कामों को करने से मना किया है। आइए जानते हैं।
समझदार लोग ऑफिस के कंप्यूटर पर नहीं करते ये 6 काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर में पर्सनल फाइल सेव ना करें
किसी भी प्रकार के अपने डॉक्यूमेंट या फाइल को सेव ना ही करें तो बेहतर होगा। ऐसा करने से यह संभव है कि आपने भविष्य के लिए कोई शानदार प्रोजेक्ट तैयार किया हो और वह ऑफिस में लीक हो जाए।
आजकल प्रत्येक कंपनी में गूगल हैंडआउट और व्हाट्सऐप जैसे ऐप पर कर्मचारियोंं के बीच चैटिंग हो रही है। ऐसे में आपको सावधान रहने की दरकार है, नहीं तो कई बार पर्सनल मैसेज भी ऑफिस के चैट ग्रुप में जा सकता है। साथ ही ग्रुप में सिर्फ काम की बातेें ही करें।
कई बड़ी कंपनियों में कुछ लोगों को सिर्फ कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए रखा जाता है। ऐसे में आप कौन-सी वेबसाइट पर विजिट करते हैं और क्या सर्च करते हैं इसके बारे में आपकी कंपनी को पता चल जाता है।
ऑनलाइन शॉपिंग
इस बात का आपको ध्यान होना चाहिए कि कंपनी आपको काम के लिए पैसे दे रही है, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए नहीं। ऐसे में ऑफिस में केवल ऑफिस का ही काम करें तो बेहतर होगा, क्योंकि आप अपने कंप्यूटर पर जो भी काम करते हैं उसकी जानकारी कंपनी को होती है।