{"_id":"67adf51d074c05bdd1011792","slug":"these-tech-gifts-in-valentine-s-day-would-be-perfect-for-your-partner-checkout-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Valentine’s Day 2025: वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दें ये खास टेक गिफ्ट, रहेंगे हमेशा यादगार","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Valentine’s Day 2025: वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को दें ये खास टेक गिफ्ट, रहेंगे हमेशा यादगार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:06 PM IST
सार
Valentine’s Day 2025: अगर आपके पार्टनर की टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है, तो इस बार उसे कोई खास टेक गिफ्ट देकर सरप्राइज कर सकते हैं। यहां हम स्मार्टवॉच से लेकर वायरलेस ईयरबड्स तक, कुछ शानदार टेक गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Valentine’s Day 2025: वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट देना जरूरी है। अगर आपके पार्टनर की टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी है, तो इस बार उसे कोई खास टेक गिफ्ट देकर सरप्राइज कर सकते हैं। स्मार्टवॉच से लेकर वायरलेस ईयरबड्स तक, यहां कुछ शानदार टेक गिफ्ट्स के बारे में बताया गया है, जो आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगे।
स्मार्टवॉच
2 of 6
Smartwatch
- फोटो : FREEPIK
अगर आपका पार्टनर फिटनेस और हेल्थ को लेकर सजग है, तो स्मार्टवॉच एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। मार्केट में 3000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये की रेंज में कई बेहतरीन स्मार्टवॉच उपलब्ध हैं, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग और स्टेप काउंटर जैसी सुविधाएं देते हैं।
वायरलेस ईयरबड्स
3 of 6
Bluetooth Earbuds
- फोटो : Freepik
अगर आपके पार्टनर को गाने सुनना पसंद है, तो वायरलेस ईयरबड्स भी एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर वायरलेस ईयरबड्स की शुरूआत 599 रुपये से हो जाती है। ये इयरबड्स शानदार साउंड क्वालिटी और नॉइज कैंसलेशन फीचर के साथ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टेंट कैमरा
4 of 6
CAMERA
- फोटो : FREEPIK
किसी भी खास मोमेंट को कैप्चर करना हर कपल की ख्वाहिश होती है। ऐसे में इंस्टेंट कैमरे एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकते हैं, जिनसे तुरंत फोटो प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्मार्ट स्पीकर
5 of 6
Smart Speaker
- फोटो : Freepik
अगर आपके पार्टनर को स्मार्ट होम गैजेट्स यूज करना पसंद है, तो एक स्मार्ट स्पीकर शानदार गिफ्ट हो सकता है। ये न सिर्फ म्यूजिक प्ले कर सकते हैं, बल्कि स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।