इस साल 26 अगस्त को रविवार के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को गिफ्ट भी देना होता है। वैसे गिफ्ट को लेकर हमेशा एक दुविधा रहती है कि आखिर कौन सा गिफ्ट दिया जाए तो अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आपके द्वारा दी गई गिफ्ट पाकर खुशी झूम उठें तो आप इन 10 शानदार गैजेट्स को अपनी बहन को दे सकते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।
राखी पर अपनी प्यारी बहना को गिफ्ट करें 9 शानदार गैजेट्स, शुरुआती कीमत 799 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1) स्मार्ट लॉकेट
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह कोई आम लॉकेट नहीं है। इसके पीछे एक बटन है जिसपर क्लिक करके अपने चाहने वालों को अपात स्थिति में मैसेज भेज सकते हैं। इसके अलावा इस लॉकेट के जरिए लाइव लोकेशन भी शेयर किया जा सकती है। इसकी कीमत 1,999 रुपये है। इसे आप स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
2) हॉट-स्पॉट डिवाइस
जियो फाई या एयरटेल हॉट-स्पॉट डिवाइस भी गिफ्ट दी जा सकती हैं। इनके जरिए घर या बाहर इंटरनेट का इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है। कुल मिलाकर इसे मोबाइल वाई-फाई राउटर कह सकते हैं। इनकी बैटरी भी शानदार चलती हैं। इनकी कीमत 1 हजार रुपये के करीब है।
3) पावरबैंक
वाई-फाई डिवाइस के अलावा आप 10000mAh से लेकर 20000mAh तक के पावरबैंक भी अपनी बहनों को गिफ्ट कर सकते हैं। इनकी कीमत 600 रुपये से लेकर 1,500 रुपये तक है।
4) ब्लूटूथ स्पीकर
अगर आपकी बहन म्यूजिक की शौकीन हैं आप उन्हें ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन बाजार में आपको एमआई, जेबीएल, वंडरबूम, फ्लिप्स जैसी कंपनियों के ब्लूटूथ स्पीकर्स आसानी से मिल जाएंगे।