इस हफ्ते देशभर में नए टेलीकम्युनिकेशन बिल ड्राफ्ट और इसके नियम को लेकर काफी चर्चाएं देखने को मिलीं। इसी सप्ताह देश को हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट 5G की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G की लॉन्चिंग की। साथ ही इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन की भी शुरुआत हुई। यह इवेंट चार अक्तूबर तक चलने वाला है। ऐसी ही इंटरनेट की दुनिया की सभी जरूरी टेक डिटेल जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस हफ्ते की प्रमुख टेक्नोलॉजी खबरों की जानकारी और जरूरी टेक अपडेट्स भी देंगे। चलिए जानतें हैं...
Weekly Tech Wrap: 5G की लॉन्चिंग से लेकर टेलीकॉम बिल तक, जानें इस हफ्ते की टॉप टेक न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) के छठे एडिशन में 5जी सर्विस का शुभारंभ किया। पहले फेज में 13 शहर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे में 5G कनेक्टिविटी की शुरुआत की गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
5G से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सेवा, बताया- 21वीं सदी की सबसे बड़ी शक्ति का आगाज
5G Launch Today: क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट
जियो और एयरटेल कहां-कहां सबसे पहले लॉन्च करेंगे 5जी, देखें पूरी लिस्ट
Airtel 5G: किन शहरों को पहले मिलेगी 5G सर्विस, कितनी होगी 5G प्लान की कीमत, जानें सबकुछ
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2022) का छठा एडिशन एक अक्तूबर से नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुआ, जो कि चार अक्तूबर तक चलेगा। पिछले दो साल से IMC का आयोजन वर्चुअल हो रहा था। IMC 2022 में सबकी निगाहें 5G नेटवर्क के लॉन्च और डेमो जोन पर रहेंगी। IMC 2022 में कई सारे 5जी प्रोडक्ट भी देखने को मिलेंगे और 5जी सपोर्ट वाली डिवाइसेज की भी लंबी कतार देखने को मिलेगी। IMC 2022 में 5जी नेटवर्क के इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Apple ने अपने नए iPhone 14 का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू कर दिया है। एपल ने सबसे पहले 2017 में भारत में iPhone SE का प्रोडक्शन शुरू किया और उसके बाद iPhone 12, iPhone 13 और iPhone 14 का प्रोडक्शन शुरू हुआ है। भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन एपल का पार्टरन Foxconn अपने चेन्नई प्लांट में करेगा। बता दें कि Foxconn दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कॉन्ट्रेक्टर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Vivo ने भारतीय बाजार अपनी वाय सीरीज के नए फोन vivo Y16 को लॉन्च किया। vivo Y16 को पिछले महीने ही हांगकांग में पेश किया था। Vivo Y16 में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। वीवो के इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर