{"_id":"6a326c1cbc3a059d9f084e2c","slug":"gta-6-take-two-ceo-says-grand-theft-auto-vi-launches-november-19-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"GTA 6 Release Date: इंतजार खत्म, नवंबर में इस दिन लॉन्च होगा GTA 6 गेम, सीईओ ने किया एलान","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
GTA 6 Release Date: इंतजार खत्म, नवंबर में इस दिन लॉन्च होगा GTA 6 गेम, सीईओ ने किया एलान
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
GTA 6 Release Date: क्या Grand Theft Auto VI (GTA 6) फिर टलेगा? आखिरकार इस सवाल का जवाब टेक-टू के सीईओ ने दे दिया है। आइए जानते हैं कि यह गेम कब रिलीज होगा? इसकी कितनी कीमत हो सकती है? और क्यों पूरी गेमिंग इंडस्ट्री की नजर इसी पर टिकी है?
GTA 6 की तारीख का हुआ एलान
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Grand Theft Auto VI: दुनिया के सबसे चर्चित वीडियो गेम्स में शामिल ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। लंबे समय से रिलीज में हो रही देरी की अटकलों के बीच अब टेक-टू इंटरएक्टिव (Take-Two Interactive) के सीईओ स्ट्रॉस जेलनिक (CEO Strauss Zelnick ) ने गेम की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि GTA 6 तय समय पर रिलीज होगा और अब इसकी लॉन्च डेट को लेकर किसी तरह की अनिश्चितता नहीं है।
कब होगा जीटीए 6 ?
पिछले कुछ महीनों से गेमिंग लवर्स के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है, लोग सोच रहे हैं कि कहीं जीटीए 6 एक बार फिर देरी का शिकार न हो जाए। लेकिन अब टेक टू के सीईओ ने एक टिकटॉक इंटरव्यू के दौरान साफ शब्दों में कहा है कि ग्रांड थेफ्ट ऑटो VI 19 नवंबर 2026 को रिलीज होगा। उनके इस बयान ने उन लाखों फैंस को राहत दी है जो पिछले कई वर्षों से इस गेम का इंतजार कर रहे हैं।
सीईओ ने क्या कहा?
स्ट्रॉस जेलनिक ने केवल इंटरव्यू में ही नहीं, बल्कि कंपनी की हालिया अर्निंग्स कॉल के दौरान भी जीटीए 6 की लॉन्च टाइमलाइन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि वित्तीय वर्ष 2027 उसके इतिहास का सबसे सफल वर्ष साबित होगा और इसकी सबसे बड़ी वजह 19 नवंबर को होने वाला ग्रांड थेफ्ट ऑटो 6 का लॉन्च होगा। कंपनी का मानना है कि जीटीए 6 की रिलीज उसके कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी और आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ का आधार बनेगी।
विज्ञापन
फैंस के लिए क्यों खास है यह घोषणा?
गेमिंग इंडस्ट्री भी कर रही GTA 6 का इंतजार
GTA 6 केवल फैंस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा इवेंट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ बड़े गेम डेवलपर्स और पब्लिशर्स अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव कर रहे हैं ताकि उनकी गेम्स का सीधा मुकाबला रॉकस्टार गेमर्स के इस मेगा टाइटल से न हो। कुछ गेम्स पहले ही अपनी लॉन्च डेट आगे-पीछे कर चुके हैं ताकि GTA 6 की रिलीज के दौरान बाजार में टकराव से बचा जा सके।
कीमत को लेकर भी चर्चा तेज
क्या महंगी कीमत बिक्री को प्रभावित करेगी?
लॉन्च के बाद भी मिलेगा नया कंटेंट
रॉकस्टार गेमर्स पहले ही संकेत दे चुका है कि GTA 6 केवल लॉन्च तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी गेम के लिए पोस्ट-लॉन्च कंटेंट और भविष्य के अपडेट्स की भी योजना बना रही है। इससे खिलाड़ियों को लंबे समय तक नया अनुभव मिलता रहेगा और गेम की लोकप्रियता बनी रहेगी।
क्यों माना जा रहा है 2026 का सबसे बड़ा गेम?
GTA 6 को लेकर जिस स्तर का उत्साह दुनिया भर में देखने को मिल रहा है, वह किसी भी आधुनिक वीडियो गेम के लिए दुर्लभ माना जाता है। बेहतर ग्राफिक्स, विशाल ओपन-वर्ल्ड, नई कहानी, एडवांस एआई और लंबे समय तक सपोर्ट मिलने की उम्मीदों ने इसे 2026 का सबसे बड़ा गेमिंग लॉन्च बना दिया है।

- जो लोग जीटीए सीरीज को करीब से फॉलो करते हैं, उनके लिए यह बेहद खास माना जाता है। जीटीए V को साल 2013 में लॉन्च किया गया था और उसके बाद से फैंस अगले मेजर टाइटल का इंतजार कर रहे हैं।
- करीब एक दशक से ज्यादा समय के इंतजार, विकास संबंधी चुनौतियों और लगातार सामने आती अफवाहों के बाद अब पहली बार रिलीज डेट को लेकर कंपनी की ओर से इतना स्पष्ट और आत्मविश्वास भरा बयान आया है।
गेमिंग इंडस्ट्री भी कर रही GTA 6 का इंतजार
GTA 6 केवल फैंस के लिए ही नहीं बल्कि पूरी गेमिंग इंडस्ट्री के लिए बड़ा इवेंट माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ बड़े गेम डेवलपर्स और पब्लिशर्स अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव कर रहे हैं ताकि उनकी गेम्स का सीधा मुकाबला रॉकस्टार गेमर्स के इस मेगा टाइटल से न हो। कुछ गेम्स पहले ही अपनी लॉन्च डेट आगे-पीछे कर चुके हैं ताकि GTA 6 की रिलीज के दौरान बाजार में टकराव से बचा जा सके।
कीमत को लेकर भी चर्चा तेज
- रिलीज डेट के बाद अब सबसे ज्यादा चर्चा GTA 6 की संभावित कीमत को लेकर हो रही है। स्ट्रॉस जेलनिक के कुछ पुराने बयानों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जीटीए 6 की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है।
- हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन गेमिंग लवर्स की बीच इनकी चर्चाएं हो गई हैं।
क्या महंगी कीमत बिक्री को प्रभावित करेगी?
- एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीटीए 6 जैसे गेम पर कीमत का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। रॉकस्टार गेमर्स की यह फ्रेंचाइजी दुनिया की सबसे लोकप्रिय गेम सीरीज में से एक है।
- GTA 6 में विशाल ओपन-वर्ल्ड, लंबा गेमप्ले और सैकड़ों घंटों का कंटेंट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अगर कीमत थोड़ी ज्यादा भी होती है, तब भी इसकी बिक्री पर बड़ा असर पड़ने की संभावना कम मानी जा रही है।