सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   India To Cross 1.1 Billion 5G Users By 2031, Mobile Data Usage Expected To Reach 70GB Per Month: Ericsson

रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े: डेटा खपत में भारत दुनिया में नंबर-1, हर महीने 37GB इस्तेमाल कर रहा देशवासी!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 17 Jun 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Ericsson Mobility Report 2026: रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2031 तक 1.1 अरब से ज्यादा 5G यूजर्स होंगे। वहीं प्रति स्मार्टफोन मासिक डेटा खपत 37GB से बढ़कर 70GB तक पहुंचने की उम्मीद है।

India To Cross 1.1 Billion 5G Users By 2031, Mobile Data Usage Expected To Reach 70GB Per Month: Ericsson
एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

क्या आप जानते हैं कि मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करने के मामले में हम भारतीय पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं? स्वीडिश टेलीकॉम कंपनी एरिक्सन की हालिया मोबिलिटी रिपोर्ट में भारत में 5G और इंटरनेट इस्तेमाल को लेकर कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि रिपोर्ट में क्या सामने आया?


डेटा खपत में भारत दुनिया का बॉस

हम भारतीय इंटरनेट सर्फिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया में खूब डेटा खर्च कर रहे हैं:

  • अभी का हाल: इस समय भारत में हर स्मार्टफोन यूजर महीने भर में औसतन 37GB डेटा का इस्तेमाल कर रहा है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • भविष्य का अनुमान: अगले 5 वर्षों में (यानी 2031 तक) यह आंकड़ा लगभग दोगुना होकर 70GB प्रति महीना तक पहुंचने की उम्मीद है।
  • विज्ञापन

इसी के साथ भारत दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने वाला देश बन गया है।


2031 तक हर 100 में से 81 लोगों के पास होगा 5G

भारत में 5G यूजर्स की संख्या रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है:

  • 2025 के आंकड़े: 2025 के अंत तक भारत में 5G इस्तेमाल करने वालों की संख्या 43 करोड़ थी, जो कुल मोबाइल यूजर्स का 35% है।
  • 2031 की भविष्यवाणी: 2031 के अंत तक भारत में 5G यूजर्स का आंकड़ा 1.1 अरब (110 करोड़) को पार कर जाएगा। इसका सीधा मतलब है कि देश के 81% मोबाइल यूजर्स 5G नेटवर्क पर आ चुके होंगे।

 


आखिर इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं 5G यूजर्स?

लोग तेजी से 4G छोड़कर 5G की तरफ जा रहे हैं, इसके तीन मुख्य कारण हैं:

  • सस्ते डिवाइस: बाजार में अब 5G स्मार्टफोन्स काफी किफायती दामों पर मिल रहे हैं।
  • जबरदस्त कवरेज: टेलीकॉम कंपनियों ने अपने 5G नेटवर्क का दायरा काफी बढ़ा दिया है।
  • नई टेक्नोलॉजी: FWA (फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस) और नेटवर्क स्लाइसिंग जैसी शानदार और एडवांस सेवाओं के आने से यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रमुख भारतीय कंपनी ने हाल ही में अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए ऐसी ही एक खास सर्विस शुरू की है।

 


तो क्या 4G बिल्कुल खत्म हो जाएगा?

भले ही अभी 46% हिस्सेदारी के साथ 4G सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी है, लेकिन इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 2025 में जो 4G यूजर्स 57 करोड़ थे, वो 2031 तक घटकर सिर्फ 16 करोड़ रह जाने की उम्मीद है। लोग तेजी से अपने सिम 5G में अपग्रेड कर रहे हैं।


दुनिया भर में कैसा है 5G का हाल?

सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में 5G का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है:

  • 2026 की शुरुआत: साल 2026 की पहली तिमाही में ही दुनिया भर में 5G यूजर्स की संख्या 3 अरब (3 बिलियन) के पार हो चुकी है।
  • नए यूजर्स: सिर्फ इसी तिमाही में पूरी दुनिया में 16.2 करोड़ नए 5G यूजर्स जुड़े हैं।
  • 2031 का अनुमान: उम्मीद है कि 2031 के आखिर तक पूरी दुनिया में 5G चलाने वालों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा होकर 6.4 अरब तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed