फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टैरिफ महंगे होने के बाद बेस्ट है पोस्टपेड प्लान, ग्राहकों को फायदे-ही-फायदे

Wed, 18 Dec 2019 05:26 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Why Users choose airtel and vodafone idea postpaid plans after tariff hike from December 2019
smartphone - फोटो : social media

दूरसंचार बाजार में टैरिफ प्लान की बढ़ी हुई कीमत की वजह से लोगों को बहुत निराशा हुई हैं। ग्राहकों को कॉलिंग और डाटा के लिए पहले के मुकाबले अब ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। इसी कारण लोग अपने लिए कम कीमत वाले टैरिफ प्लान खोज रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने दिसंबर की शुरुआत से ही प्रीपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, सभी टेलीकॉम कंपनियों ने पोस्टपेड प्लान में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है, तो आइए जानते हैं क्या नई टैरिफ लागू होने के बाद पोस्टपेड प्लान लेना फायदे का सौदा रहेगा?

Why Users choose airtel and vodafone idea postpaid plans after tariff hike from December 2019
airtel

एयरटेल का शुरुआती पोस्टपेड प्लान 499 रुपये का है जिसमें कुल 75 जीबी डाटा मिलता है। डाटा के मामले में आपको पोस्टपेड में ज्यादा फायदा है, क्योंकि अधिक वीडियो देखने वालों के लिए 75 जीबी डाटा बहुत है। रोज के तौर पर बांटें तो हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। पोस्टपेड प्लान में आपको तीन महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, वहीं एक साल के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन है। वहीं ZEE5 का सब्सक्रिप्शन भी एक साल के लिए मिल रहा है। ये सभी सुविधाएं किसी प्रीपेड प्लान में नहीं मिलेंगी।

Why Users choose airtel and vodafone idea postpaid plans after tariff hike from December 2019
idea

idea
आइडिया के पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है जिसमें कुल 40 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस की भी सुविधा है। इसमें फोन की सिक्योरिटी भी मिल रही है। ओटीटी एप की बात करें तो इसमें जी5 और इरोज नाउ समेत खई सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। वहीं यदि आप आइडिया का 499 रुपये से ऊपर का प्लान लेते हैं तो एक साल के लिए अमेजन प्राइम का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Users choose airtel and vodafone idea postpaid plans after tariff hike from December 2019
Netflix

पोस्टपेड प्लान चुनने के फायदे 
वैसे तो प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान दोनों में ही अनलिमिटेड डाटा की सुविधा मिलती है। लेकिन, प्रीपेड प्लान में डाटा डेली लिमिट के साथ दिया जाता है। दूसरी तरफ यूजर्स को पोस्टपेड पैक में बिना डेली लिमिट के डाटा मिलता है। इसके अलावा प्रीपेड प्लान में डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है। आमतौर पर एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया दोनों ही कंपनियां यूजर्स को पोस्टपेड पैक में रोजाना 1 जीबी, 1.5 जीबी और 2 जीबी डाटा देती हैं।

विज्ञापन
Why Users choose airtel and vodafone idea postpaid plans after tariff hike from December 2019
vodafone - फोटो : amar ujala

वोडाफोन
वोडाफोन के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 40 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है। इसमें आपको जी5, वोडाफोन प्ले का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed