फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर : जियो फाइबर यूजर्स को मुफ्त में मिलेगा सेट-टॉप बॉक्स, जानें इसके बारे में सबकुछ

Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Tue, 17 Dec 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
jio fiber users get free set top box including live tv and apps after tariff hike know in details
reliance jio - फोटो : amar ujala

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मौजूदा और नए फाइबर यूजर्स (Jio Fiber) को फायदा पहुंचाने के लिए मुफ्त में सेट-टॉप बॉक्स देने का एलान किया है। हाल ही में जियो ने यूजर्स को झटका देते हुए प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। इसके बाद से कंपनी ने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान (Paid Plan) में माइग्रेट कर रही है। तो चलिए जानते हैं कैसे आपको मुफ्त में जियो सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा...

jio fiber users get free set top box including live tv and apps after tariff hike know in details
Jio GigaFiber plan - फोटो : amar ujala

Jio सेट-टॉप बॉक्स

जियो का लेटेसेट सेट-टॉप बॉक्स एक स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर है, जिसको यूजर्स एचडीएमआई केबल के जरिए अपने टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं। यूजर्स को जियो सेट-टॉप बॉक्स में ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी के साथ रिमोट कंट्रोल, एचडीएमआई केबल, ईथरनेट और क्विक स्टार्ट गाइड का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल, जियो यूजर्स इस सेट-टॉप बॉक्स में चुनिंदा एप्स और सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस बॉक्स में इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा जियो फाइबर यूजर्स अन्य स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर के कंटेंट को अपने टीवी पर आसानी से देख सकेंगे, लेकिन इसके लिए यूजर के पास इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है। वहीं, जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

jio fiber users get free set top box including live tv and apps after tariff hike know in details
jio gigafiber - फोटो : जियो

ऐसे मिलेगा मुफ्त में जियो सेट-टॉप बॉक्स 

वैसे तो जियो के पुराने और नए दोनों ही यूजर्स को सेट-टॉप बॉक्स मिलेगा। अगर आप नए उपभोक्ता है, तो आपको इंस्टॉलेशन प्रोसेस के जरिए सेट टॉप बॉक्स दिया जाएगा। लेकिन, मुफ्त में सेट टॉप बॉक्स लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। अगली स्लाइड में डालें नजर...

विज्ञापन
विज्ञापन
jio fiber users get free set top box including live tv and apps after tariff hike know in details
Jio GigaFiber - फोटो : amar ujala
  • 1. सबसे पहले आप माय जियो एप में लॉग इन करें। अब आपको अपने बजट के हिसाब जियो फाइबर प्लान को चुनना होगा। 
  • 2. जैसे आप जियो फाइबर प्लान की पेमेंट करेंगे, तो इसके बाद आपको एक बैनर दिखाई देगा। यहां आपको सेट-टॉप बॉक्स इंस्टॉलेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करना पड़ेगा। 
  • 3. इसके अलावा आपको जियो के रिटेल स्टोर से भी मुफ्त में सेट टॉप बॉक्स मिल सकता है। 


नोट : मुफ्त में सेट-टॉप बॉक्स तभी मिलेगा, जब उपभोक्ता जियो फाइबर प्लान को अपने लिए चुनेंगे।

विज्ञापन
jio fiber users get free set top box including live tv and apps after tariff hike know in details
reliance jio - फोटो : amar ujala

ऐसे इंस्टॉल होगा जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स

जियो उपभोक्ताओं को सेट-टॉप बॉक्स इंस्टॉल कराने के लिए विशेषज्ञ का सहारा लेना होगा। इस प्रक्रिया में दस मिनट का समय लगेगा। प्रोसेस पूरा होने के बाद यूजर जियो सेट टॉप बॉक्स को टीवी से कनेक्ट कर सकेंगे। जैसी यूजर्स इस बॉक्स को ओपन करेंगे, तो यह डिवाइस अपडेट डाउनलोड करने के बाद रिस्टार्ट (Restart) हो जाएगा। इसके अलावा रिमोट को भी लेटेस्ट अपडेट मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed